SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हो जाइये तैयार! दांतों में दबाए लाल गुलाब, रोमियो लुक में क्या नया करने जा रहे रैप इंडस्ट्री के KING? लंदन फैशन वीक में खुलेंगे असली पत्ते

Yo Yo Honey Singh New Song: अक्सर अपने गानों से ट्रेंड बनकर छा जाने वाले और रैप इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले हनी सिंह जल्द ही अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं. चलिए बताते हैं आखिर वे ऐसा क्या ला रहे हैं, जो हर दिन उनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 10, 2026, 11:20 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 12:51 PM IST
Image Credit: अपने फैंस के लिए क्या नया ला रहे हनी सिंह (स्क्रीनग्रैब)
Join

अपने गानों से इंटरनेट पर धूम मचाने वाले और रैप की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले यो यो हनी सिंह अब अपने चाहने वालों के लिए कुछ बहुत खास लेकर आ रहे हैं. जब भी वे कोई नया प्रोजेक्ट लाते हैं, तो फैंस के बीच उसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. इस बार भी वे अपने फैंस को हैरान करने के मूड में नजर आ रहे हैं. फैंस हर पल ये जानने के लिए बेताब हैं कि उनका पसंदीदा सिंगर इस बार क्या नया धमाका करने वाले हैं? उनका ये नया अंदाज उनके पुराने चार्टबस्टर गानों की तरह ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा.

दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्टर में सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने दातों में लाल गुलाब दबाए और हाथ में लाल हैंडग्लोब पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है और काफी एक्साइटेड भी कर रहा है. अपने इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस के नाम एक खास पैगाम भी भेजा है. उनके फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि वे अपना एक नया गाना लेकर आ रहे हैं, जो 19 सितंबर को लंदन फैशन विक में लॉन्च होगा.

19 सितंबर को रिलीज होगा नया गाना

इस अपडेट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. उनके इस गाने का नाम CASA TUPKA ANTHEMO है. गाने का पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘19 सितंबर की तारीख नोट कर लें. लंदन फैशन वीक में 'CASA TUPKA ANTHEMO' गाना होगा लॉन्च’. कुछ मिनटों के अंदर उनके इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं. पोस्टर के साथ-साथ हनी सिंह ने अपने इस गाने की धुन भी शेयर की है, जिसको पोस्टर के बैकग्राउंड में सुना जा सकता है, जो वाकई दिल छू लेने वाला और मजेदार है.

क्या फैंस को पसंद आएगा ये गाना?

इससे पहले भी उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने इस नए गाने के कुछ बोल अपने फैंस के साथ शेयर किए थे. अब उनके तमाम फैंस को उनके इस नए गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. जब भी हनी सिंह का कोई नया गाना आता है तो वो इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड बन जाता है. इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनके गानों पर रील्स बनाना शुरू कर देते हैं. अब देखना ये है कि हनी सिंह का ये नया गाना उनके फैंस को कितना पसंद आता है और वो सोशल मीडिया पर लोगों का कितना दिल जीत पाता है.

हनी सिंह के ये गाने मचा चुके तहलका

हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे फेमस और पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं. उनके कई गाने आज भी रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर चुके हैं. Blue Eyes को यूट्यूब पर 826 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जबकि Dheere Dheere 754 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. Dil Chori को 686 मिलियन, Saiyaan Ji को 648 मिलियन, Love Dose को 591 मिलियन और Millionaire को 493 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इसके अलावा Desi Kalakaar, Brown Rang, Dope Shope और Chaar Botal Vodka भी उनके सबसे पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES