SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर जमाई बनेंगे आयुष्मान खुराना, शादी के बाद बदलेंगे सालों पुराने रिवाज! 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म में दिखेगा नया ट्विस्ट; ये 5 बातें खास

Ye Prem Mol Liya Trailer Review: सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी वाघ की जोड़ी नजर आएगी. इसकी कहानी शादी, परिवार और सालों पुराने रीति-रिवाजों के इर्द-गिर्द घूमती है. आइए ट्रेलर की 5 खास बातें जानते हैं, जो आपका ध्यान खींच लेंगी.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 19, 2026, 09:26 IST | Updated: Nov 19, 2026, 09:31 IST
Join

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या अपनी नई फिल्म लेकर आने को बिल्कुल तैयार हैं. सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी नजर आएगी. हाल ही में बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें हंसी-ठिठोली के साथ-साथ इमोशनल एंगल भी देखने को मिला.

जैसा कि आप जानते ही हैं कि हर बार सूरज बड़जात्या पारिवारिक ड्रामा में एक मजेदार और नया एंगल जोड़ देते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. थिएटर में वह अब आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ फैमिली लव स्टोरी लेकर आए हैं, जिसमें मायके और ससुराल के कॉन्सेप्ट को दिखाते हुए नया एंगल पेश किया है.

क्या है 'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी?

आयुष्मान खुराना और शरवरी की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक म्यूजिकल और मेलोड्रामैटिक ट्रेलर जारी किया है, जो फिल्म की मुख्य थीम को सामने लाता है और इसके किरदारों से परिचय कराता है. 3 मिनट 45 सेकंड लंबे 'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर में प्रेम और पूर्वा की कहानी दिखाई गई है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और शादी करने के इरादे से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर देते हैं, लेकिन कहानी में तब मोड़ आता है, जब पूर्वा बताती है कि वह पारंपरिक उम्मीदों के चलते अपने परिवार को छोड़कर प्रेम के साथ नहीं रह सकती. इसके बाद प्रेम सवाल उठाता है कि वह और उसका परिवार ही पूर्वा के घर क्यों नहीं जा सकते? यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, 'ये प्रेम मोल लिया' पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी जिम्मेदारियों को सामने लाती है. पारंपरिक अपेक्षाओं पर सवाल उठाते हुए, यह फिल्म उन टकरावों को दिखाती है, जो तब पैदा होते हैं जब अलग-अलग पृष्ठभूमि और जीवनशैली वाले दो परिवार एक साथ आते हैं. एक म्यूजिकल फैमिली ड्रामा के रूप में पेश की गई इस फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और ट्रेलर में कई मधुर गाने सुनने को मिलते हैं. हालांकि, कुछ हिस्से अपनी बहुत ज्यादा मेलोड्रामैटिक शैली के कारण भी अलग से नजर आते हैं.

फिल्म में दिखेंगे नए ट्विस्ट

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

बता दें कि आयुष्मान इस साल इससे पहले 'उड़ता तीर' और 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आए थे. पिछले साल वह मैडॉक फिल्म्स की 'थम्मा' में दिखे थे, जिसे दिवाली पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था, लेकिन यह दुनिया भर में केवल 187 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी. वहीं, दूसरी तरफ शरवरी हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ एक सरप्राइज हिट का हिस्सा रहीं. 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES