भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /दो सुपरस्टार, करोड़ों का बजट, फिर क्यों लड़खड़ा गईं 'टॉक्सिक' और 'जना नायकन'? स्टार पावर का सुपरहिट कराने का फॉर्मूला क्यों हुआ फेल

दो सुपरस्टार, करोड़ों का बजट, फिर क्यों लड़खड़ा गईं 'टॉक्सिक' और 'जना नायकन'? स्टार पावर का सुपरहिट कराने का फॉर्मूला क्यों हुआ फेल

साल 2026 में थलपति विजय की 'जना नायकन' और यश की 'टॉक्सिक' फिल्म रिलीज हुई. बड़े बजट और सुपरस्टार्स का होना फिल्म को हिट करानी की गारंटी नहीं देता है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है.

Written ByShilpa Singh
Published: Sep 12, 2026, 05:29 PM IST|Updated: Sep 12, 2026, 09:00 PM IST
joinshare
दो सुपरस्टार, करोड़ों का बजट, फिर क्यों लड़खड़ा गईं 'टॉक्सिक' और 'जना नायकन'?  स्टार पावर का सुपरहिट कराने का फॉर्मूला क्यों हुआ फेल

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए बड़े बजट और सुपरस्टार्स की जरूरत नहीं है, बल्कि फिल्म की सफलता के लिए अच्छी कहानी बेहद जरूरी है. साल 2026 में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन दोनों ही फिल्म फ्लॉप साबित हो गई. 'जना नायकन' और  'टॉक्सिक' दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में जोरों शोरों के साथ रिलीज किया गया. फिल्म ने ग्रैंड ओपनिंग भी की, लेकिन नेगेटिव रिव्यूज की वजह से फिल्म का बुरा हश्र हुआ.

यश का नहीं चला जादू 
कन्नड़ एक्टर यश ने टॉक्सिक फिल्म से ग्रैड कमबैक किया. फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद भी थी. 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म थिएटर में फ्लॉप हो गई. मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म की प्री-रिलीज को लेकर काफी बज था. इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई.

टॉक्सिक को रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू के बाद टॉक्सिक फिल्म थिएटर में आखिरी सांस ले रही है. फिल्म ने 340 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है, लेकिन 500 करोड़ के अपने बजट को रिकवर नहीं कर पाई.

जन नायकन फिल्म हुई फ्लॉप 
तमिल स्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायकन रिलीज हुई थी. क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की थी. इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्रैश हो गई. फिल्म का डायरेक्शन एच विनोथ ने किया. फिल्म का टोटल बजट 400 करोड़ था. जन नायकन ने वर्ल्डवाइड 328.4 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म अपने बजट से ज्यादा नहीं कमा पाई और फिल्म फ्लॉप साबित हुई.

दोनों फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड 
दोनों साउथ सुपरस्टार फिल्म की फिल्मों का आंकड़ा मिलाए जाए, तो फिल्म की टोटल कमाई 668.6 करोड़ के पार है. इंडियन सिनेमा में यह एक बड़ा रिकॉर्ड है. लेकिन इसके बाद भी दोनों ही फिल्म फ्लॉप हो गई. बैड वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दोनों ही फिल्म धड़ाम से गिर गई.

स्टार पावर से हिट नहीं होती फिल्म 
टॉक्सिक और जन नायकन फिल्म से फिल्ममेकर्स को एक बड़ा सबक लेना चाहिए. कोई भी फिल्म बड़े बजट और स्टार पावर से हिट नहीं होती है. मेकर्स को फिल्म बनाने के लिए बजट कंट्रोल और फिल्म की कहानी पर ध्यान देना चाहिए. दर्शकों ने फिल्म को देखा और फिल्म ने करोड़ों भी कमाएं लेकिन ओवर बजट की वजह से फिल्म हिट नहीं हो पाई. ऐसे में मेकर्स को किसी भी फिल्म को बनाने के लिए ओवर बजट से बचना चाहिए.

फिल्म की कहानी
आज के समय में दर्शकों अच्छी कहानी की फिल्म को पसंद करते हैं. ओटीटी के इस समय में दर्शक हिंदी और इंग्लिश सिनेमा नहीं बल्कि जिसकी कहानी अच्छी होती है उसे देखना पसंद करते हैं. इसी वजह से भारत में कोरियन, टर्किश सीरियल आदि को देखना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स को फिल्म में एक्शन सीन से ज्यादा फिल्म की कहानी पर ध्यान देना चाहिए. फिल्म की कहानी ही फिल्म को हिट कराती है. 2 करोड़ में बनीं फिल्म हनुमान अंश सुपरहिट हुई. टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म  हनुमान अंश के सामने फेल हो गई, फिल्म में कोई बड़ा चेहरा भी नहीं है. दरअसल फिल्म की कहानी ने एक बार फिर से साबित किया है कि सुपरहिट फिल्म के लिए अच्छी कहानी सबसे जरूरी है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Yash
Box office