डरावनी रात, कातिलाना डांस! यामी गौतम के Phata Patakha ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, Nayyi Navelli का दूसरा गाना हुआ रिलीज
Phata Patakha Dance Song: यामी गौतम की अकमिंग फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'नई नवेली' के जबरदस्त हाई एनर्जी डांस एंथम को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में एक्ट्रेस का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.
नेशनल विनिंग अवॉर्ड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है. वहीं इस फिल्म का दूसरा हाई-एनर्जी डांस एंथम ‘फटा पटाखा’ आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं यामी गौतम धर पहली बार एक ऐसे अनोखे और कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं, जो फैंस को हैरान करने के साथ-साथ खुश भी कर रहा है. ये फिल्म इंडियन फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर की दुनिया को एक नए अंदाज में पर्दे पर जिंदा करने जा रही है, जहां मस्ती, मिस्ट्री और एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा.
'फटा पटाखा' कोई आम डांस नंबर नहीं है, बल्कि ये एक फेस्टिव डांस फ्लोर पर अनोखा और मजेदार ट्विस्ट लेकर आता है. गाने में यामी गौतम धर एक डरावनी लेकिन मजेदार जॉम्बी डांस पार्टी के बीच नाचते हुए दिखाई देती हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता है. गाने के बांधे रखने वाले बीट्स, कैची हुक स्टेप्स और लार्जर-दैन-लाइफ कोरियोग्राफी से भरपूर ये ट्रैक फिल्म की फैंटेसी दुनिया को और भी शानदार बना देता है.
यामी के गाने पर थिरके फैंस
यामी के इस थिरकाने वाले गाने को फेमस म्यूजिक डायरेक्टर जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके बेबाक बोल वायु ने लिखे हैं. वहीं, प्लेबैक सिंगर मधुबंती बागची ने अपनी जादुई और हाई-ऑक्टेन आवाज से इस ट्रैक में जान फूंक दी है. विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किया गया ये गाना अपनी जश्न मनाने वाली रिदम और एनर्जी के दम पर सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. यामी के इस गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से मेकर्स काफी एक्साइटेड हैं.
इन महारथी ने गाने को बनाया हिट
गाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए हुए जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा कि इस ट्रैक ने उन्हें एक अलग म्यूजिकल दुनिया के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका दिया. उनका मकसद एक ऐसा गाना तैयार करना था, जो सुनते ही जश्न का माहौल बना दे और जिसका क्वर्की कैरेक्टर दिल को छू ले. वहीं, सिंगर मधुबंती बागची ने इसे पूरी तरह से बेबाक मैडनेस बताते हुए कहा कि इसे रिकॉर्ड करना उनके लिए बेहद एक्साइटिंग रहा और वो ऑडियंस को इस हाई-एनर्जी बीट पर झूमते देखने के लिए बेताब हैं.
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बालाजी मोहन के निर्देशन में हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा की राइटिंग में बनी ये फिल्म इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में यामी गौतम के अलावा अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फैंटेसी, कॉमेडी और म्यूजिक का ये शानदार मिक्सचर इस फेस्टिव सीजन में ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करने वाला है.