SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला... जो 20 साल पहले निभाने वाली थीं सोनिया गांधी का किरदार; फिर क्यों ठंडे बस्ते में चली गई ये मेगा बायोपिक?

सोनिया गांधी की नई किताब ‘बिलॉन्गिंग’ की जबरदस्त सक्सेस के बीच एक पुराना किस्सा एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है. 20 साल पहले उन पर एक बड़ी बायोपिक बनने जा रही थी, जिसमें इटली की सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस उनका किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन फिर क्यों ये मेगा बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई और कभी बन नहीं पाई, चलिए बताते हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 21, 2026, 07:47 IST | Updated: Nov 21, 2026, 09:21 IST
Image Credit: इटैलियन एक्ट्रेस बनने वाली थीं सोनिया गांधी, अधूरी रह गई बायोपिक
Join

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ऑटोबायग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 नवंबर को हार्पर कॉलिन्स से छपी इस किताब की अब तक 2 लाख से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि अपनी कहानी खुद लिखने से 20 साल पहले उनकी जिंदगी पर एक बड़ी फिल्म बनने की तैयारी चल रही थी. उस वक्त इस प्रोजेक्ट की खूब चर्चा हुई थी. सबसे मजेदार बात ये है कि इस फिल्म में सोनिया गांधी का रोल दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला निभाने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो न सका और ये बायोपिक हमेशा के लिए बंद हो गई.

अगर आपको लग रहा है कि वो एक्ट्रेस बॉलीवुड की है, तो आपका अंदाजा बिल्कुल गलत है. सोनिया गांधी की बायोपिक में उनका किरदार के लिए किसी भारतीय नहीं, बल्कि बेहद खूबसूरत इटैलियन एक्ट्रेस मोनिका बेलुची को चुना गया था. साल 2006 में सोनिया गांधी पर बनने वाली इस बायोपिक का ऐलान हो गया था, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हो पाया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि 2006 में आया ये बड़ा प्रोजेक्ट हमेशा के लिए बंद हो गया. ये बात उस दौर की है, जब सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं. उस समय उनकी जिंदगी पर ‘सोनिया’ नाम से एक बायोपिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी और हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा थी.

सालों पुरानी एक रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

एनडीटीवी की एक पुरानी मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, इस फिल्म को बनाने वाले सुनंदा मुरली मनोहर ने उस दौर में ये खुलासा किया था कि मोनिका बेलुची इस खास किरदार को निभाने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थीं. हालांकि, मेकर्स की हर मुमकिन कोशिश के बाद भी ये मेगा प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया और ठंडे बस्ते में चला गया. इस शानदार फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी लॉस एंजिलिस में बसे भारतीय मूल के जाने-माने डायरेक्टर जगमोहन मुंद्रा को दी गई थी.

इस बायोपिक की पूरी स्क्रिप्ट फेमस जर्नलिस्ट रशीद किदवई की फेमस बुक ‘सोनिया: ए बायोग्राफी’ पर तैयार की जाने वाली थी. फिल्म बनाने वालों को पूरा यकीन था कि ये मूवी देश और विदेश के दर्शकों का दिल जीत लेगी और कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी, पर अफसोस कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और ये बायोपिक कभी बन ही नहीं सकी. आज जब सोनिया गांधी की ऑटोबायग्राफी धड़ाधड़ सेल हो रही है, तब इस फिल्म के बारे में बातें हो रही है. 

सेट पर घोड़े से गिरे, लंगड़ाते हुए पूरी की शूटिंग! Zee News से बात करते हुए ‘पार्टी एनिमल्स’ के हीरो अर्जुन तंवर ने सुनाए कई मजेदार किस्से

इटली कनेक्शन की वजह से मिली थी फिल्म?

मोनिका बेलुची हॉलीवुड सिनेमा का एक बहुत बड़ा और जाना-माना चेहरा है. उन्होंने ‘द पैशन ऑफ द क्राइस्ट’ में मैरी मैग्डलीन और ‘द मैट्रिक्स’ सीरीज की फिल्मों में पर्सेफोन जैसे यादगार किरदार निभाए हैं. दुनिया की कई बड़ी मैगजीन उन्हें सबसे खूबसूरत महिला का खिताब भी दे चुकी हैं, जब इस फिल्म पर बात चल रही थी, तब उस दौर में सोनिया गांधी के रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा के नामों की भी खूब चर्चा हुई थी.

लेकिन मेकर्स को इस किरदार के लिए एक ऐसा चेहरा चाहिए था, जो असल जिंदगी में भी उनसे काफी हद तक मेMonica Bellucci Wallpaper ·① WallpaperTagल खाता हो. मोनिका बेलुची के इटैलियन होने के चलते आखिरकार उन्हें ही इस रोल के लिए फाइनल कर लिया जाता है. सबसे दिलचस्प बात ये थी कि मोनिका बेलुची का जन्म भी इटली में हुआ था और सोनिया गांधी भी इटली की ही रहने वाली हैं. इसी वजह से मेकर्स को लगा कि मोनिका इस किरदार के साथ पूरी तरह जस्टिस कर पाएंगी.

कांग्रेस ने भेजा था कानूनी नोटिस

साल 2006 के समय देश की सियासत में सोनिया गांधी का रुतबा सबसे ऊपर था. उस वक्त केंद्र में मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए सरकार देश चला रही थी. सबसे दिलचस्प बात ये थी कि प्रधानमंत्री की कुर्सी मिलने का पूरा मौका होने के बाद भी सोनिया गांधी ने खुद ये पद नहीं संभालती. उनकी इसी सिंपलिसिटी और पॉलिटिकल जर्नी से इंस्पायर होकर फिल्ममेकर सुनंदा मुरली मनोहर ने उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाने की सोची.

जुलाई 2006 में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में सुनंदा ने बताया था कि वे अगले दो महीनों में इस बायोपिक की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं. मगर जैसे ही ये खबर बाहर आई, कांग्रेस पार्टी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया और मेकर्स को कानूनी नोटिस थमा दिया. इस विवाद के बाद फिल्म का काम बीच में ही अटक गया और ये प्रोजेक्ट हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चला गया. आज इस बात को 20 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी ये बायोपिक चर्चा में रहती है. 

विवादों में फंस गई थी पूरी कहानी

फिल्म के निर्माता ने साफ तौर पर ये बात कही थी कि राजनीतिक पार्टी के विरोध के बीच भारत में इस फिल्म को बनाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा. वहीं, दूसरी तरफ फिल्म के डायरेक्टर जगमोहन मुंद्रा अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे. वे सोनिया के इटली में बिताए गए शुरुआती दिनों से लेकर भारतीय राजनीति में उनके एक बड़े मुकाम तक पहुंचने का पूरा सफर पर्दे पर उतारना चाहते थे.

इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू ये था कि कैसे एक विदेशी लड़की दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का एक बेहद अहम राजनीतिक चेहरा बन गई. मुंद्रा ने ये भी साफ किया था कि उनकी फिल्म का मकसद कोई विवाद खड़ा करना नहीं है. उन्होंने अपनी रिसर्च सोनिया गांधी के साथ साझा करने की बात भी कही थी. हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने उनके इस दावे को पूरी तरह से झूठा करार दिया था और बात वहीं खत्म कर दी. 

मेकर्स 2007 तक करते रहे उम्मीदें

साल 2007 तक फिल्म के मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि ये प्रोजेक्ट किसी न किसी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा और एक दिन पूरा हो जाएगा, लेकिन बार-बार आने वाली कानूनी दिक्कतों की वजह से ये काम कभी आगे ही नहीं बढ़ पाया. सबसे दुख की बात ये रही कि इस फिल्म के डायरेक्टर जगमोहन मुंद्रा साल 2011 में इस दुनिया से चले गए. इसके कुछ साल बाद, 2017 में फिल्म की प्रोड्यूसर सुनंदा मुरली मनोहर का भी निधन हो गया.

जगमोहन मुंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत में हॉलीवुड के लिए कई शानदार थ्रिलर फिल्में बनाई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने समाज के गंभीर मुद्दों पर भी काम किया. उनकी बेहतरीन फिल्मों में राजस्थान की भंवरी देवी की कहानी पर बनी ‘बवंडर’ और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘प्रोवोक्ड’ का नाम सबसे ऊपर आता है. साल 2006 में ‘प्रोवोक्ड’ को मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था. आज भी उनकी इन फिल्मों को पसंद किया जाता है. 

अब 2028 में फिल्म बनाने की नई तैयारी

अब सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को मिली शानदार सक्सेस के बाद एक बार फिर से उन पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. किताब को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिसके बाद अब इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. तेलंगाना कांग्रेस के नेता जग्गा रेड्डी ने इस किताब और सोनिया गांधी के पूरे सफर पर एक बड़ी फिल्म बनाने का ऐलान किया है.

इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी के साथ-साथ देश की कई दूसरी भाषाओं में भी रिलीज करने की प्लानिंग बनाई गई है. जग्गा रेड्डी चाहते हैं कि ये फिल्म 9 दिसंबर 2028 को सोनिया गांधी के जन्मदिन के खास मौके पर सिनेमाघरों में आए. हालांकि, इस बड़े ऐलान पर फिलहाल कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है और कोई बयान नहीं दिया है. अब ये देखना होगा कि 2028 तक ये फिल्म बन पाती है या नहीं.




 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES