SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिस यूनिवर्स 2026: फिनाले से पहले विवादों में घिरा ब्यूटी पेजेंट, 15 देशों की सुंदरियां नहीं लेंगी हिस्सा, काजिया के पास इतिहास रचने का मौका

मिस यूनिवर्स 2026 ब्यूटी पेजेंट को लेकर विवाद शुरु हो गया है. प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट से 15 देश बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी विवाद से लेकर वीजा की समस्या की वजह से 15 देश बाहर हुए हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 12, 2026, 08:44 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:52 PM IST
Image Credit: मिस यूनिवर्स 2026 से 15 देशों की दूरी
Join

मिस यूनिवर्स 2026 ब्यूटी पेजेंट के फिनाले से पहले विवाद शुरू हो चुका है. 75वां मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट प्यूर्टो रिको में आयोजित होना है. दुनियाभर के देशों की ब्यूटी क्वीन ताज जीतने के लिए तैयारी कर रही हैं. लेकिन इस बार मिस यूनिवर्स विवादों को लेकर सुर्खियों में है.

फिनाले से पहले 15 देशों ने ब्यूटी पेजेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. कुछ देशों को वीजा संबंधी समस्या का सामना करना ड़ा, वहीं 6 एशियाई देशों की फ्रेंचाइजी और कॉरपोरेट विवाद के कारण, वहीं कुछ प्रतियोगियों ने पर्सनल कारण की वजह से प्रतियोगिता को छोड़ने का फैसला किया है.

इन 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

मिस यूनिवर्स 2026 में 6 एशियाई देशों की भागीदारी विवादों में है. थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, लाओस, सिंगापुर और मलेशिया इस बार ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा नहीं लेंगे. रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी और कॉरपोरेट लेवल पर चल रहे विवाद की वजह से इन देशों पर रोक लगी है. ग्लैमानंद ग्रुप के संस्थापक और नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद ने जी न्यूज को बताया कि 6 एशियाई देशों फ्रेंचाइजी मालिक एक ही इंसान है, इसके अलावा उन्होंने मिस यूनिवर्स ब्यटी पेजेंट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस वजह से भी उन्हें बैन किया गया है.

मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रिया ने छोड़ा ब्यूटी पेजेंट

मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रिया विक्टोरिया एमर्सन ने इंस्टाग्राम पर ब्यूटी पेजेंट से हटने की जानकारी देते हैं. पोस्ट में उन्होंने मेंटल और फिजिकल हेल्थ की प्रायोरिटी देने की बात की है. विक्टोरिया के अनुसार इस सफर ने उन्हें खुद को समझने का मौका दिया, कि लाइफ में किन चीजों को स्वीकार करना है और किन्हें नहीं. पोस्ट में उन्हों आगे लिखा-उनके पास भले ही ताज नहीं होगा, लेकिन उनकी पहचान और आत्मविश्वास ही उनकी असली ताकत है.

मिस यूनिवर्स बुल्गारिया

मिस यूनिवर्स बुल्गारिया एना मारिया भी इस साल मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा नहीं ले पाएंगी. दरअसल वह कार एक्सीडेंट का शिकार हुई हैं, जिसकी वजह से वह प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती हैं. आयोजकों ने आधिकाारिक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी है. उनका पूरा फोकस सेहत पर है.

सेंट मार्टिन ने भी लिया नाम वापिस

सेंट मार्टिन ने भी ब्यूटी पेजेंट से अपना नाम लिया है. मैडली मारियन ने पर्सनल कारण की वजह से मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर होने का फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था. वह इस मौके लिए बहुत ही खुश थी, लेकिन निजी कारण की वजह से उन्हें ब्यूटी पेजेंट को बीच में रोकना पड़ा.

काजिया करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

ग्लैमानंद ग्रुप के संस्थापक और नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद ने जी न्यूज को बताया है कि काजिया लिज़ मेजो मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 19 साल की काजिया ने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES