SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Success: डॉक्टर बना बॉक्स ऑफिस का बाजीगर! 2 करोड़ के बजट में 37 गुना कमाई, 'Hanuman Ansh' के डायरेक्टर की अनोखी कहानी

Who Is Hanuman Ansh Director: सिर्फ 2 करोड़ में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन 10 लाख से शुरुआत कर 29 दिनों में 73 करोड़ से ज्यादा कमाकर सबको हैरान कर दिया. नीम करोली बाबा से इंस्पायर इस कहानी को MBBS डॉक्टर से फिल्ममेकर बने विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है. चलिए बताते हैं उनके इस हैरान करने वाले सफर की पूरी कहानी.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 04, 2026, 08:40 AM IST | Updated: Sep 04, 2026, 03:27 PM IST
Image Credit: MBBS डॉक्टर से डायरेक्टर की हैरान कर देने वाली कहानी (स्क्रीनग्रैब)
Join

सिनेमाघरों में अक्सर बड़े सितारों और करोड़ों के बजट वाली फिल्मों का ही शोर सुनाई देता है. लोगों की भीड़ भी आमतौर पर बड़े चेहरों की चमक देखने के लिए सिनेमाघरों में जाती है, लेकिन कभी-कभार बड़े पर्दे पर ऐसी फिल्में भी रिलीज होती हैं, जो सीधे दिल में उतर जाती है. ऐसी ही एक फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में लगी है, जिसका नाम है ‘हनुमान अंश’. इस फिल्म को सिनेमाघरों में एक महीना पूरा हो चुका है और फिल्म अभी बड़े पर्दे के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज कर रही है. महज 2 करोड़ के बहुत छोटे से बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 10 लाख से अपनी शुरुआत की थी.

किसी ने सोचा भी नहीं था कि आगे चलकर ये फिल्म इतना बड़ा कमाल कर दिखाएगी. शुरुआती दिनों में भले ही फिल्म को बहुत कम दर्शक मिले, लेकिन जिन लोगों ने भी इसे देखा, उन्होंने इसकी तारीफ अपने करीबियों से की. देखते ही देखते लोगों की जुबानी चर्चा ने फिल्म के लिए एक मजबूत माहौल तैयार कर दिया. नतीजा ये हुआ कि सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ने लगी और टिकट खिड़की पर कमाई की रफ्तार तेज हो गई. इस फिल्म ने 29 दिनों के अंदर 73.27 करोड़ की कमाई कर ली. इस हैरान कर देने वाली सफलता के पीछे असली मेहनत राइटर और डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी की है.

कैंची धाम और नीम करोली बाबा से जुड़ाव

विशाल चतुर्वेदी का जन्म और शुरुआती परवरिश लखनऊ शहर में हुई. पढ़ाई में हमेशा आगे रहने वाले विशाल ने साल 2006 में गोरखपुर से MBBS की डिग्री हासिल की. डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसी साल जब उनकी पोस्टिंग हल्द्वानी में हुई, तब उन्हें पहली बार फेमस कैंची धाम जाने का सौभाग्य मिला. यहीं पर उनका परिचय नीम करोली बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और चमत्कारों से हुआ. इस आध्यात्मिक अनुभव ने उनके मन और सोच पर बहुत गहरा असर डाला. करीब दो दशकों तक ये सोच उनके दिल में चलती रही और आगे चलकर इसी से फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कहानी तैयार हुई.

पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बनाई धाक

‘हनुमान अंश’ विशाल चतुर्वेदी की बनाई पहली फीचर फिल्म है और पहली ही कोशिश में उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जो कई पुराने फिल्ममेकर्स का सपना होता है. फिल्म ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी, वो बॉक्स ऑफिस पर अपने आप में एक मिसाल बन चुका है. कमाल की बात ये रही कि अपने 28वें दिन इस छोटी सी फिल्म ने 11 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जबकि उसी दिन साउथ स्टार यश की भारी-भरकम बजट वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिर्फ ₹4.25 करोड़ ही कमा पाई. बहुत कम स्क्रीन्स और बेहद लिमिटेड प्रमोशन के बीच किसी नई फिल्म का ऐसा दम दिखाना वाकई काबिल-ए-तारीफ है.

कंटेंट राइटिंग, कुकिंग और कई क्षेत्रों में सक्रिय

फिल्म डायरक्टर की दुनिया में कदम रखने से पहले भी विशाल चतुर्वेदी ने अपनी जिंदगी में कई अलग-अलग रास्ते तय किए. वे पिछले करीब 14 सालों से राइटिंग, रिसर्च, फिल्ममेकिंग और वीडियो कंटेंट तैयार करने के काम से एक्टिवली जुड़े रहे. वे सिर्फ एक डॉक्टर या डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि एक जाने-माने शेफ और बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने ‘द इंडियन थिंग’ और ‘होली काव होम प्रोडक्शंस’ जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स की नींव रखी. इन मंचों के जरिए उन्होंने कई नामी ब्रांड्स और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बेहतरीन और असरदार कहानियां तैयार की हैं, जिन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया है.

100 ओरिजिनल कहानियां तैयार करने का बड़ा सपना

विशाल को देश के पारंपरिक खानपान, देहाती रसोई और भारतीय संस्कृति से बहुत ज्यादा लगाव है. बतौर शेफ उन्होंने हमेशा घर के शुद्ध देसी खाने और पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशें की हैं. उनका सबसे बड़ा मकसद अपनी जिंदगी में 100 मूल कहानियां यानी ओरिजिनल आईपी तैयार करना है, जो सिर्फ अपने देश के दर्शकों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को भारत की मिट्टी से जोड़ सकें. मात्र 10 लाख की मामूली शुरुआत से 73.27 करोड़ के बड़े आंकड़े तक का ये सफर किसी सुनहरे ख्वाब से कम नहीं है और अब सभी की नजरें उनके अगले कदम पर टिकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES