SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

काव्या मारन के संग शादी की चर्चा, थलाइवा रजनीकांत से करीबी रिश्तेदारी और सुपरहिट गाने... जानें कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर में अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी है. काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और को-ओनर हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 17, 2026, 09:20 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 09:24 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. खबरों के अनुसार नवंबर में अनिरुद्ध और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी है. 21 नवंबर को चेन्नई में दोनों का वेडिंग रिसेप्शन होगा. आइए जानते हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदन?

अनिरुद्ध रविचंदन का जन्म 16 अक्टूबर 1990 में हुए था. वह म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर हैं. उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया. अनिरुद्ध को पहचान साल 2012 में गाने Why This Kolaveri Di से मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार अनिरुद्ध साउथ सुपरस्टार रजीनकांत के परिवार से जुड़े हैं. उनके पिता रवि राघवेंद्र एक्टर हैं. वह भारत के महंगे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं. वह एक एल्बम के 10 करोड़ रुपये लेते हैं.

रजनीकांत रिश्ते में लगते हैं फूफा

अनिरुद्ध रविचंदर और सुपरस्टार रजनीकांत के बीच रिश्तेदारी है. अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र और रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत सगे भाई-बहन हैं. इस रिश्ते से रजनीकांत की पत्नी अनिरुद्ध की बुआ लगती है और एक्टर उनके फूफा लगते हैं. अनिरद्ध रजनीकांत की कई फिल्मों में म्यूजिक दे चुके हैं. उन्होंने जेलर फिल्म में भी म्यूजिक दिया है.

कौन हैं काव्या मारन

काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर हैं. उनकी संपत्ति 409 करोड़ रुपये आंकी जाती है. काव्या ने चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से बीकॉम और ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है. एमबीए करने के बाद काव्या ने सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया. सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी और टीम को संभालने की जिम्मेदारी उनपर है. आईपीएल टीम उनके पिता कलानिध मारने साल 2017 में खरीदी थी.
 

साल 2025 में उड़ी थी डेटिंग की अफवाह

साल 2025 में रेडिट के पोस्ट में बताया गया था कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन डेट कर रहे हैं. पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक साल से भी ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. अनिरुद्ध ने एक्स पर मजाकिया अंदाज में बताया था कि शादी आह, शांत रहो दोस्तों, प्लीज झूठी अफवाह मत फैलाओ.

अनिरुद्ध और काव्या में कौन है ज्यादा अमीर?
 

सोशल मीडिया पर दोनों की नेटवर्थ को लेकर चर्चा तेज है. दोनों में ज्यादा अमीर कौन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई की बड़ा हिस्सा म्यूजिक और दूसरे प्रोफेशनल प्रोजेक्ट से आता है. उनकी नेटवर्थ को लेकर अभी तक कोई फाइनेंशियल डेटा नहीं है. काव्या मारन के नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग अनुमान है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 400 से 500 करोड़ के आसपास है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES