SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

40 साल का पुराना रिश्ता: भगवान दादा के बाद रजनीकांत की 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन, कैमियो से मचाया गदर; फैंस का आया रिएक्शन

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन के सरप्राइज कैमियो ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. 40 साल बाद दोनों का यह रीयूनियन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 15, 2026, 01:01 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 01:10 PM IST
Image Credit: जेलर 2: ऋतिक रोशन का खतरनाक कैमियो देखकर सिनेमाघरों में बजने लगीं सीटियां (x-screenshots)
Join

रजनीकांत की रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में पहले ही तहलका मचा रखा है, लेकिन फिल्म में एक ऐसा सरप्राइज छिपा था जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. इस फिल्म में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का एक धांसू कैमियो सामने आया है, जिसे देखकर थिएटर्स में बैठे फैंस खुशी से पागल हो गए. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक और रजनीकांत ने पूरे 40 साल बाद किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर की है.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए उतर चुकी है. फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति जैसे कलाकारों के कैमियो की खबरें तो पहले से ही थीं, लेकिन जैसे ही परदे पर ऋतिक रोशन की एंट्री हुई, सिनेमाघरों का माहौल पूरी तरह बदल गया. फैंस का कहना है कि थिएटर के अंदर मानो आग लग गई हो और अनिरुद्ध के शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ऋतिक का रॉ स्वैग देखने लायक था. सोशल मीडिया पर फैंस इस सीन के वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि यह कॉम्बिनेशन सचमुच में माइंड-ब्लोइंग है.

40 साल पुराना है इनका कनेक्शन

बता दें कि ऋतिक रोशन और रजनीकांत का यह रिश्ता आज का नहीं है, बल्कि बहुत पुराना है. आज से ठीक 40 साल पहले यानी 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में ऋतिक रोशन ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था और उस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में थे. उस वक्त ऋतिक की उम्र सिर्फ 12 साल थी और वह फिल्म उनके दादा जे. ओम प्रकाश ने बनाई थी. इतने साल बाद अब एक बार फिर से इन दोनों दिग्गजों का यह आमना-सामना देखकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई हैं.

जब रजनीकांत ने बचाई थी ऋतिक की गलती

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन ने अपने बचपन का एक बेहद प्यारा किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि 'भगवान दादा' की शूटिंग के दौरान वह रजनीकांत को अपना दोस्त मानते थे और सेट पर खूब मस्ती करते थे. कई बार डायलॉग बोलते वक्त छोटी-मोटी गलती हो जाती थी और उनके दादाजी कट बोल देते थे, तब रजनीकांत खुद आगे आकर कहते थे कि गलती मुझसे हुई है.

ऋतिक ने बताया कि उस महान अभिनेता ने कभी उनका कॉन्फिडेंस कम नहीं होने दिया और उनकी हर गलती को अपने ऊपर ले लिया. आज जब इतने साल बाद दोनों ने साथ में काम किया है, तो पुराना प्यार एक बार फिर स्क्रीन पर साफ झलकता हुआ दिखाई दे रहा है.

 

 

 

 

 

 

कैसा रहा लोगों का रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर जैसे ही फिल्म में ऋतिक रोशन के कैमियो की खबर फैली, इंटरनेट पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि थिएटर की स्क्रीन पर मानो आग लग गई हो और थलाइवा के साथ ऋतिक का स्वैग रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES