SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस नेशनल अवॉर्ड के लिए तरसते हैं सितारे, कपूर खानदान के वारिस ने उसे लेने से क्यों किया था मना? जानें अनसुनी दास्तां

Kapoor Family National Awards: बॉलीवुड में एक कपूर एक्टर ने करीब 6 दशक पहले नेशनल अवॉर्ड तक को लेने से इनकार कर दिया था. उन्हें बतौर लीड एक्टर अपनी पहली ही फिल्म के लिए इस बड़े अवॉर्ड को दिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने एक छोटी सी वजह के चलते अवॉर्ड को ठुकरा दिया था. आइए जानते हैं कौन है ये कपूर खानदान का वारिस-

Written By Kajol Gupta
Published: Sep 27, 2026, 05:50 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 06:00 PM IST
Image Credit: इस एक्टर ने 6 दशक पहले ठुकराया था National Award
Join

हिंदी सिनेमा में शुरुआत से ही कपूर खानदान का काफी दबदबा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कपूर खानदान का बड़ा और खास योगदान रहा है. शुरुआत से लेकर अब-तक अलग-अलग दौर में कई कपूर खानदान के वारिसों ने इंडस्ट्री में कदम रखा है. हाल ही में आयोजित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई शानदार परफॉर्मेंस के लिए सितारों को सम्मानित किया. नेशनल अवॉर्ड्स का अपना ही एक बड़ा इतिहास रहा है. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में वरिष्ठ एक्टर अनंत नाग को बेस्ट दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया. फिल्म इंडस्ट्री में भारत का 'ऑस्कर' माने जाने वाले इन पुरस्कारों का इतिहास बहुत खास रहा है. जहां कई दिग्गज ताउम्र इस सम्मान से वंचित रहे, वहीं शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार को अपने साढ़े 3 दशक लंबे करियर में 2023 की फिल्म 'जवान' के लिए 71वें समारोह में जाकर पहला नेशनल अवॉर्ड मिला.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अपना एक बड़ा इतिहास रहा है. कई कलाकारों को अब तक इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. इसे फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सितारों द्वारा भारत का ऑस्कर भी माना जाता है, लेकिन इंडस्ट्री में कई बड़े सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें ताउम्र नेशनल अवॉर्ड नहीं मिल सका. जैसे देखा जाए तो बॉलीवुड के सुपरस्टार 'किंग' शाहरुख खान को उनके 3 दशक लंबे करियर में अब जाकर मिला है. कपूर खानदान के कई सितारों को भी नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है, लेकिन इसी परिवार का एक वारिस ऐसा भी था, जिसने खुद इस सम्मान को लेने से इनकार कर दिया था.

6 दशक पुराना यह किस्सा

दरअसल, यह वाकया करीब 6 दशक पुराना, साल 1961 का है. मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा ने अपने करियर की दूसरी फिल्म 'धर्मपुत्र' बनाई थी, जिसमें शशि कपूर पहली बार लीड एक्टर के रूप में नजर आए थे. सामाजिक-राजनीतिक विषय पर आधारित इस फिल्म को 'बेस्ट फीचर फिल्म' और 'बेस्ट डायलॉग्स' का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था. साथ ही, डेब्यूटेंट एक्टर शशि कपूर को भी नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा रहा था, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया था. इस बारे में उन्होंने खुद साल 2012 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था.

क्यों एक्टर ने ठुकरा दिया था यह बेस्ट सम्मान?

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में शशि कपूर का यह फैसला अनोखा था. फिल्म 'धर्मपुत्र' में शशि कपूर ने 'दिलीप राय' का लीड किरदार निभाया था. हालांकि, वह बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके थे और थिएटर से भी उनका लगाव रहा था, लेकिन फिर भी उन्होंने बड़ी सादगी से इस अवॉर्ड को लेने से इनकार कर दिया था कि वह अपनी इस परफॉर्मेंस को नेशनल अवॉर्ड के लायक नहीं समझते हैं. उनकी इस सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. हालांकि, आगे चलकर उनके करियर में उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया.

160 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

दिग्गज एक्टर शशि कपूर ने अपने करियर में एक से एक शानदार फिल्मों में काम किया था. उनकी फिल्मों में शान, दीवार, सत्यम शिवम सुंदरम, त्रिशूल, रोटी कपड़ा और मकान, मान गए उस्ताद, चक्कर पे चक्कर, जुनून, जब जब फूल खिले, नमक हलाल, कन्यादान, काला पत्थर, चोर मचाए शोर, सुहाग और आ गले लग जा जैसी 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

79 साल की उम्र में हुआ निधन

वहीं, शशि कपूर को सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2011 में पद्म भूषण से नवाजा था. एक्टर को साल 2015 में 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था. एक्टर का साल 2017 में 79 साल की उम्र में निधन हो गया था. शशि कपूर ने विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे कुणाल, करण और संजना हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES