App

टूटा दिल, छलके आंसू: जब मनीषा कोइराला से ब्रेकअप पर रो पड़े थे नाना पाटेकर, दर्द बयां कर बोले थे- ‘याद आती है...’

Guess This Versatile Actor: 90s में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था. दोनों के अलग होने के बाद नाना पाटेकर का दर्द एक पुराने इंटरव्यू में छलक पड़ा था. नाना के निधन के बाद ये किस्सा और मनीषा की ओर से दी गई श्रद्धांजलि एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही है.

टूटा दिल, छलके आंसू: जब मनीषा कोइराला से ब्रेकअप पर रो पड़े थे नाना पाटेकर, दर्द बयां कर बोले थे- ‘याद आती है...’
Image Credit: नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला

90s में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के रिश्ते की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करती थी. दोनों ही अपने समय के बहुत बड़े स्टार्स रहे हैं और दोनों ने ही कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में खुलकर बात नहीं की. इसके बावजूद नाना ने साल 1997 के एक इंटरव्यू में मनीषा से अलग होने के दर्द पर खुलकर अपनी बात रखी थी, जब वे मनीषा के बारे में बात कर रहे थे तो उनके आंखों से आंसू बह रहे थे. तब नाना ने कहा था कि ये रिश्ता टूटना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था.

नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को गोवा में उनके घर पर निधन हो गया. उनके यूं अनचानक जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अभी भी सदमे में है. नाना ने अपने उस पुराने इंटरव्यू में दिल का दर्द बयां करते हुए कहा था कि ये बहुत मुश्किल दौर होता है. इस तकलीफ को केवल वही महसूस कर सकता है, जो इससे गुजरा हो. नाना ने कहा था, ‘मेरे पास वो शब्द नहीं हैं, जिनसे मैं उस दर्द को बयां कर सकूं’. उन्होंने ये भी कहा था, ‘प्लीज अब इस बारे में बात न करें, क्योंकि मैं मनीषा को बहुत ज्यादा मिस करता हूं’.

Nana Patekar Manisha Koirala Relationship

साथ में की थीं कई बेहतरीन फिल्में

नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने बड़े पर्दे पर एक साथ कई यादगार फिल्मों में काम किया था. दोनों की जोड़ी ‘खामोशी’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ में अपने दमदार काम के लिए नाना को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. बताया जाता है कि जब वे फिल्म ‘युग पुरुष’ की शूटिंग कर रहे थे तब उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका था. अलग होने के बाद भी नाना के दिल में मनीषा के लिए सम्मान और फिक्र हमेशा बनी रही.

मनीषा को बताया था ‘कस्तूरी हिरण’

नाना ने मनीषा की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके अंदर गजब का हुनर है. वे बहुत ही सेंसिटिव एक्ट्रेस हैं और एक ‘कस्तूरी हिरण’ की तरह हैं. उन्हें किसी की बराबरी करने या रेस में भागने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास खुद में सब कुछ मौजूद है. 90s में मनीषा भी अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. मनीषा ने सालों बाद अपनी किताब ‘हील्ड’ में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने उस मुश्किल दौर में खुद को शांत रखने के लिए शराब का सहारा लिया था.

Nana Patekar Manisha Koirala Breakup

नाना को होती थी मनीषा की चिंता

नाना पाटेकर ने उस वक्त मनीषा की हालत पर गहरी चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था, ‘जब मैं देखता हूं कि वे अपने साथ क्या कर रही है, तो मेरे आंसू रुकते नहीं’. नाना ने ये भी कहा था, ‘शायद आज मुझे उनके बारे में कुछ भी बोलने का हक नहीं है’. उस दौरान नाना अपनी पत्नी नीलकंठी पाटेकर से अलग रह रहे थे. हालांकि, दोनों का कभी तलाक नहीं हुआ था. बाद में मनीषा ने साल 2010 में बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की, लेकिन ये शादी भी दो साल बाद टूट गई. दोनों ने जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे.

मनीषा ने इंस्टाग्राम पर दी श्रद्धांजलि

नाना के निधन के बाद मनीषा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर उन्हें इमोशनल श्रद्धांजलि दी. मनीषा ने लिखा, ‘एक महान अभिनेता और सिनेमा के सच्चे दिग्गज के जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है. सिनेमा में उनके बड़े योगदान और कला के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा’. नाना का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुरुवार की रात पुणे में उनके फार्महाउस पर किया गया. जहां परिवार के लोगों और उनके करीबियों ने नम आंखों से इस दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई दी और उनको याद भी किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो