SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जब करीना कपूर का हुआ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन, जानें कपूर खानदान में ऑस्कर जितनी बड़ी खुशी का किस्सा

करीना कपूर खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनका एडमिशन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ था तो पूरे कपूर खानदान का रिएक्शन कैसा था. पढ़ें बेबो के हार्वर्ड के दिनों की मजेदार कहानी.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 18, 2026, 02:17 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: कपूर खानदान का रिएक्शन देखकर आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट (instagram/kareenakapoorkhan)
Join

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और गजब के स्टाइल से इंडस्ट्री पर राज किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले करीना कपूर का नाता 'हार्वर्ड यूनिवर्सिटी' से भी रह चुका है? भले ही आज वे बॉलीवुड की क्वीन हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका एडमिशन हार्वर्ड में हुआ था. इस बात पर पूरे कपूर खानदान का रिएक्शन ऐसा था मानो उन्होंने कोई बहुत बड़ा ऑस्कर जीत लिया हो. सिमी गरेवाल के मशहूर चैट शो में करीना ने खुद अपने इस हार्वर्ड सफर और घर के लोगों के रिएक्शन से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए थे.

सिमी गरेवाल के आइकॉनिक चैट शो 'Rendezvous With Simi Garewal' में बातचीत के दौरान सिमी ने करीना से एक बहुत ही दिलचस्प बात शेयर की थी. सिमी ने कहा था कि कपूर परिवार के लिए हार्वर्ड जाना किसी ऑस्कर जीतने से भी बहुत बड़ी बात थी. इस पर करीना ने पूरी बात को हंसते हुए कन्फर्म किया और कहा कि भगवान की कसम, यह दुनिया की सबसे बड़ी बात बन गई थी. हर कोई यही कह रहा था कि हमारी भतीजी, हमारी बेटी हार्वर्ड चली गई है. परिवार वालों को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि 'कपूर गर्ल' बिना दिमाग के हार्वर्ड कैसे पहुंच गई और इसी बात पर घर में जमकर जश्न मनाया गया.

मम्मी और बहन की स्ट्रिक्ट प्लानिंग

करीना ने आगे बताया कि हार्वर्ड जाने का उनका असली मकसद असल में अमेरिका में तीन महीने अकेले बिताना और एक अच्छा टाइम स्पेंड करना था. उनकी मम्मी और बहन उन्हें अकेले विदेश जाने की छूट आसानी से नहीं देते थे, इसलिए पढ़ाई का यह बहाना बहुत काम आया. मजेदार बात यह है कि फॉर्म भरने से लेकर सारी कागजी कार्रवाई और तैयारी खुद करीना ने ही की थी. उन्होंने हार्वर्ड में माइक्रोकंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई चुनी थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि वहां जाकर सिर्फ पार्टी करने को मिलेगी.

पार्टी करने गई थीं, रात के 4 बजे तक करनी पड़ी पढ़ाई

लेकिन जैसा करीना ने सोचा था, असलियत उससे बिल्कुल अलग निकली. उन्होंने हंसते हुए बताया कि उन्हें क्या पता था कि वहां इतनी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. वे रात के 4-4 बजे तक जागकर अपने असाइनमेंट्स पूरे करने की कोशिश करती रहती थीं. करीना ने तो अपने पेरेंट्स से कहकर एक महंगा कंप्यूटर भी खरीदवा लिया था, लेकिन उन्होंने पूरे समय उस कंप्यूटर को हाथ तक नहीं लगाया. यह स्टूडेंट लाइफ का वो दौर था जिसने उन्हें जिंदगी के कई नए सबक सिखाए.

साल 2000 में शुरू हुआ था बॉलीवुड का सफर

भले ही करीना ने हार्वर्ड में कंप्यूटर और आईटी की पढ़ाई की कोशिश की हो, लेकिन उनकी किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था. साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रेफ्यूजी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली करीना ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम', 'ओमकारा', 'चमेली', 'जब वी मेट', 'हिरोइन' और '3 इडियट्स' जैसी एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES