SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विवेक ओबेरॉय ने जब सलमान के खिलाफ खोला था मोर्चा, 23 साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर 'मातृभूमि' का किया सपोर्ट, फिल्म के लिए मांगी दुआ

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच की अनबन के बारे में हर कोई जानता है. दोनों के बीच की सालों पुरानी अनबन अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में विवेक ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस का सपोर्ट किया.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 28, 2026, 21:50 IST | Updated: Nov 28, 2026, 21:55 IST
Image Credit: विवेक ओबेरॉय ने किया सलमान की फिल्म का सपोर्ट
Join

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच अनबन सालों पुरानी है. सालों बाद विवेक ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस को अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्म का सपोर्ट किया है. विवेक ने हाल ही में कैंसर के मरीज के लिए फिल्म रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान मीडिया से बातचीत में सलमान खान की फिल्म से जुड़े सवाल पर विवेक ने बोला कि भारतीय सेन के शौर्य और बहादुरी पर बनी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलना चाहिए. सलमान खान की फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. इसी दिन विवेक की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज ग्रे भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.

सलमान खान का किया सपोर्ट

मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर विवेक ने बोला- मेरा मानना है कि भारतीय सेना की बहादुरी, साहस, शौर्य और पराक्रम पर फिल्म बनती है तो दर्शक के तौर पर हम लोगों को फिल्म का समर्थन करना चाहिए. फिल्म को बहुत प्यार मिलना चाहिए. विवेक ने फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया को अपना दोस्त बताया और बोला- मेरे दोस्त अपूर्व लाखिया ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. मैंने उनके साथ फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की थी. उनको फिल्म की बहुत सारी शुभकामनाए. भगवान करें उनकी फिल्म सफल हो और लोगों को इससे प्रेरणा मिले.

कैंसर मरीज के लिए रखी थी स्पेशल स्क्रीनिंग

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीज के लिए रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. यह स्क्रीनिंग कैंसर मरीज के इलाज के दौरान मुश्किल समय को खुशी में बदलने का छोटा सा मौका है. विवेक लंबे समय से कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद में जुड़े हैं. स्पेशल स्क्रीन के जरिए वह मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है.

विद्युतजिह्वा के किरदार में दिखे विवेक

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण में विवेक ओबोरॉय  विद्युतजिह्वा के रोल में नजर आए हैं.  विद्युतजिह्वा रावण की बहन शूर्पणखा के पति हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण के रोल में है. विवेक ओबेरॉय ने फिल्म रामायण में मिली फीस को कैंसर से जूझ रहे बच्चों के इलाज के लिए दे दिया.

उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से कहा था कि वह इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लेना चाहते और अपनी पूरी फीस कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद में देना चाहिए. साल 2026 में उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए 50 कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी उठाई.

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का विवाद

सलमान कान और विवेक ओबेरॉय के बीच कड़वाहट साल 2003 में शुरू हुई थी. उस दौरान विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर धमकी भरे फोन करने का आरोप लगया था. इसके बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गई थी. उनका विवाद लंबे  समय तक चर्चा में था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES