SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छोटी फिल्म की बड़ी जीत, विनोद कापड़ी की 'पायर' को मिली नई जिंदगी, फिल्म को मिली सिनेमाघरों में जगह

फिल्म पायल के प्रोड्यूसर विनोद कापड़ी ने फिल्म स्क्रीनिंग में आई कमी को लेकर शिकायत की थी. इसके बाद मामले में AICWA ने दखल दिया. अब निर्माता ने जानकारी दी है कि फिल्म की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 12, 2026, 09:59 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 10:03 PM IST
Image Credit: रामायण' की वजह से घटे थे 'पायर' के शो
Join

पायर फिल्म के निर्माता विनोद कापड़ी ने फिल्म फिल्म की स्क्रीनिंग में कमी को लेकर शिकायत की थी. निर्माता की चिंता जाहिर करने के बाद एआईसीडब्ल्यूए ने मामले में दिखल दिया. वहीं अब विनोद कापड़ी ने अपने पोस्ट में बताया है कि फिल्म पायर की स्क्रीनिंग बढ़ा दी है.

निर्माता विनोद ने शेयर किया पोस्ट

निर्माता विनोद कापड़ी ने फिल्म की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने लिखा- आपके प्यार, विश्वास और समर्थन ने हमें और अधिक स्क्रीन पर वापस ला दिया है. 13 नवंबर शुक्रवार से पायर के 200 से अधिक शो जोड़े जाएंगे. इस छोटी फिल्म को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए हमारे दर्शकों को तहे दिल से धन्यवाद. आपके प्यार, विश्वास और समर्थन ने ही हमें ज्यादा स्क्रीन पर वापस लाया है. पायर को समर्थन देने और ज्यादा दर्शकों तक अम्मा और बूबू की कहानी का अवसर देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

 AICWA की मदद

इस मामले को लेकर AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विन वैष्णव को लेटर लिया था. उन्होंने लेटर में थिएटर में कम बजट वाली फिल्मों के साथ हो रहे इस तरह के बर्ताव को लेकर चिंता जाहिर की थी.

निर्माता ने क्या था?

इससे फिल्म मेकर्स ने बोला थिक हम 10 से 12 शो नहीं मांग रहे हैं. हम बस इतना चाहते हैं कि जन शहरों में कोई शो नहीं है, वहां कम से कम एक शो मिले. जहां एक शो चल रहा है वहां कम से कम दो या तीन शो होने चाहिए.

इसके अलावा कापड़ी ने पुणे में फिल्म के एक शो का समय रात 11.59 को लेकर भी सवाल उठाया था. उनका कहना था कि इतनी रात को दर्शकों के लिए फिल्म देखना आसान नहीं हो सकता है. मेकर्स ने चिंता जताई थी कि स्क्रीन्स की संख्या नहीं बल्कि चाहते हैं कि जिस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तो पहुंचने का मौका मिलना चाहिए.

क्या है फिल्म की कहानी?

पायर फिल्म की कहाी एक सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक गांव के बुजुर्ग जोड़ें की कहानी है. उत्तराखंड से पलायन की वजह से वह एक वीरान गांव में ये जोड़ा अपनी मौत का इंतजार कर रहा था. फिल्म में प्यार, अकेलेपन, यादों और माता-पिता का इंतजार की कहानी है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES