SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी हुआ साउथ सिनेमा का दीवाना, विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म 'महाराजा' का बनेगा इंग्लिश रीमेक

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का हॉलीवुड में रीमेक बनेगा. फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि फिल्म को हॉलीवुड के बड़े स्टूडियों द्वारा बनाया जाएगा.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 16, 2026, 04:46 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 04:54 PM IST
Join

बॉलीवुड में कई फिल्म मेकर्स साउथ की फिल्मों को हिंदी रीमेक बनाकर करोड़ों की कमाई कर चुके हैं. गजनी, वांटेड, कबीर सिंह और राउडी राठौर समेत कई फिल्में हैं, जो पहले साउथ सिनेमा में रिलीज हुई. बाद में फिल्म के राइट्स खरीदकर इसे हिंदी में बनाया. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. वहीं खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का हॉलीवुड में रीमेक बनेगा.2 साल पहले उनकी फिल्म महाराजा रिलीज हुई थी. विजय सेतुपति पिछले 16 साल से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं.

हॉलीवुड में बनेगा महाराजा का रीमेक

साल 2024 में थिएटर में विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. फिल्म की शानदार कहानी को चीन के थिएटर में भी पसंद किया गया था. वहीं अब महाराजा मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है, कि फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनेगा.

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने लिखा- यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, हमारी फिल्म महाराजा को हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो द्वारा बनाया जाएगा. यह पहली तमिल सिनेमा की फिल्म होगी जिसे इंग्लिश में बनाया जाएगा.

 

हॉलीवुड रीमेक में ये स्टार निभा सकते हैं विजय का रोल

महाराजा के हॉलीवुड के रीमेक की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी. फिल्म मेकर्स ने आधिकारिक बयान देकर ऐलान कर दिया है कि फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बन रहा है. फिल्म के रीमेक में मैथ्यू मैककोनाघी लीड रोल निभा सकते हैं. उनके नाम को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पहली तमिल फिल्म

यह पहली तमिल फिल्म है जिसका रीमेक हॉलीवुड द्वारा बनाया जाएगा. यह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक पल हैं. इससे पहले भी इंडियन फिल्म का रीमेक हॉलीवुड में बन चुका है. इससे पहले सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म चारुलता का हॉलीवुड रीमेक बना था. चारुलता का हॉलीवुड रीमेक शेड्स ऑफ ब्लू नाम से बनाया गया था.

फिल्म महाराजा की कहानी

महाराजा तमिल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. विजय सेतुपति ने फिल्म में पिता का रोल निभाया था, जो कि बेटी से बेहद प्यार करता है. कुछ लोगों ने बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया था, जिस वजह से बेटी बुरी तरह से सहम और टूट जाती है. जब महाराजा को इस बारे में पता चलता है तो वह कानून की मदद नहीं बल्कि खुद न्याय करने का फैसला करता है. वह दरिंदों को एक एक करके ढूंढता है और बेटी का बदला लेता है. फिल्म में अनुराग कश्यप ने दमदार भूमिका निभाई है. फिल्म की शानदार कहानी और जबर्दस्त ट्विस्ट को काफी पसंद किया गया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES