)
बॉलीवुड में कई फिल्म मेकर्स साउथ की फिल्मों को हिंदी रीमेक बनाकर करोड़ों की कमाई कर चुके हैं. गजनी, वांटेड, कबीर सिंह और राउडी राठौर समेत कई फिल्में हैं, जो पहले साउथ सिनेमा में रिलीज हुई. बाद में फिल्म के राइट्स खरीदकर इसे हिंदी में बनाया. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. वहीं खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का हॉलीवुड में रीमेक बनेगा.2 साल पहले उनकी फिल्म महाराजा रिलीज हुई थी. विजय सेतुपति पिछले 16 साल से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं.
साल 2024 में थिएटर में विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. फिल्म की शानदार कहानी को चीन के थिएटर में भी पसंद किया गया था. वहीं अब महाराजा मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है, कि फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनेगा.
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने लिखा- यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, हमारी फिल्म महाराजा को हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो द्वारा बनाया जाएगा. यह पहली तमिल सिनेमा की फिल्म होगी जिसे इंग्लिश में बनाया जाएगा.
#Maharaja becomes the first Tamil film to be made in Hollywood by a major studio #MakkalSelvan @VijaySethuOffl
Written and Directed by @Dir_Nithilan@anuragkashyap72 @mamtamohan @Natty_Nataraj @Abhiramiact @AjaneeshB @Philoedit @DKP_DOP… pic.twitter.com/FZSY0QA1r1— Passion Studios (@PassionStudios_) September 16, 2026
महाराजा के हॉलीवुड के रीमेक की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी. फिल्म मेकर्स ने आधिकारिक बयान देकर ऐलान कर दिया है कि फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बन रहा है. फिल्म के रीमेक में मैथ्यू मैककोनाघी लीड रोल निभा सकते हैं. उनके नाम को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह पहली तमिल फिल्म है जिसका रीमेक हॉलीवुड द्वारा बनाया जाएगा. यह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक पल हैं. इससे पहले भी इंडियन फिल्म का रीमेक हॉलीवुड में बन चुका है. इससे पहले सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म चारुलता का हॉलीवुड रीमेक बना था. चारुलता का हॉलीवुड रीमेक शेड्स ऑफ ब्लू नाम से बनाया गया था.
महाराजा तमिल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. विजय सेतुपति ने फिल्म में पिता का रोल निभाया था, जो कि बेटी से बेहद प्यार करता है. कुछ लोगों ने बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया था, जिस वजह से बेटी बुरी तरह से सहम और टूट जाती है. जब महाराजा को इस बारे में पता चलता है तो वह कानून की मदद नहीं बल्कि खुद न्याय करने का फैसला करता है. वह दरिंदों को एक एक करके ढूंढता है और बेटी का बदला लेता है. फिल्म में अनुराग कश्यप ने दमदार भूमिका निभाई है. फिल्म की शानदार कहानी और जबर्दस्त ट्विस्ट को काफी पसंद किया गया था.