SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रणबाली' की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने CM विजय से की मुलाकात, एक्टर ने थलापति विजय की तारीफ की

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म रणबाली का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले विजय और रश्मिका ने तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात की है. एक्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थलापति की तारीफ.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 12, 2026, 11:00 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 11:05 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म रणबाली को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की है.रश्मिका और विजय की मुख्यमंत्री संग मुलाकात काफी खास रही है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस खास मीटिंग की फोटो शेयर की है.

मुख्यमंत्री विजय के घर पहुंचे रश्मिका-देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने सीएम विजय संग मुलाकात की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. फोटो में विजय देवरकोंडा और मुख्यमंत्री एक दूसरे के गले मिल रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में थलापति रश्मिका और देवरकोंडा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

पोस्ट में विजय ने कैप्शन में लिखा- थलापति विजय सर के साथ शानदार समय बिताया है. दिनभर की थकान के बाद भी, उन्होंने बहुत ही प्यार से हमारा स्वागत किया. इस खास मुलाकात में उन्होंने काम, दुनिया और लाइफ के बारे में बात की है. विजय ने देवरकोंडा ने आगे लिखा- बस एक मुलाकात और सर मेरे पसंदीदा बन गए हैं. अगली मुलाकात तक, मेरी तरफ से खूब सारा प्यार और खूब सम्मान.

रणबाली फिल्म में आएंगे नजर

शादी के बाद पहली बार रश्मिका और विजय एक साथ फिल्म रणबाली में नजर आएंगे. रणबाली एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म ग्रेट मद्रास अकाल पर आधारित है. फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के दक्षिण भारत की है. जब बारिश ना होने की वजह से सारी फसल बर्बाद हो गई थी. अकाल की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रणबाली अकेले ब्रिटिश शासन के दौरान अकाल, शोषण और उसके खिलाफ संघर्ष करते हैं.

फिल्म के ट्रेलर की हुई थी तारीफ

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा की एक्टिंग और एक्शन सीन लोगों को काफी पसंद आए. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. रश्मिका फिल्म में विजय की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में रश्मिका और विजय के बीच क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म रणबाली 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. शादी के बाद ऑन स्क्रीन क्या रश्मिका और विजय की जोड़ी हिट होगी या फ्लॉप इसका खुलासा तो फिल्म रिलीज के बाद ही होगा. फिल्म के हिट और फ्लॉप होने को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES