)
विद्या बालन और आर. बाल्की 17 साल बाद फिर से साथ में काम करेंगे. विद्या नई तमिल फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म पर काम शुरू हो चुका हैं. विद्या बालन और आर.बाल्की साल 2009 में फिल्म 'पा' में साथ में नजर आएं थे. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है.
विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में विद्या कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में स्क्रिप्ट हैं. उनके लुक की बात करें तो लंबी चोटी और चश्मा लगाएं उनका लुक बेहद सिंपल है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- आर. बाल्की के साथ नई फिल्म, नई शुरुआत और एक्ट्रेस ने दिल की इमोजी शेयर की है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साबित होता है कि उन्होंने अपनी नई तमिल फिल्म पर काम शुरू कर दिया है.

विद्या बालन ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की हैं. उन्होंने बस यह बताया है कि आर बाल्की के साथ उनका दोबारा काम करना बेहद खास है. इससे पहले विद्या बालन आर. बाल्की के साथ फिल्म पा में काम कर चुकी हैं. फिल्म पा साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म हिट हुई थी. आर. बल्कि के साथ विद्या बालन की फिल्म को लेकर फैंस को काफी उम्मीद है. इससे पहले वह उनके साथ हिट फिल्म दे चुकी हैं. इसके अलावा फैंस को नई कहानी की भी उम्मीद है.
विद्या बालन की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. रजनीकांत स्टारर जेलर 2 में उन्होंने कांता का किरदार निभाया है. फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है. जेलर 2 साल 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म जेलर का सीक्वल है. फिल्म में विद्या बालन का किरदार काफी दमदार होने वाला है. फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस नीली साड़ी पहने बेबाकी से सिगरेट पीते हुए नजर आ रही थी. फिल्म में विद्या रजनीकांत के किरदार को बड़ी टक्कर दे सकती हैं.
इसके अलावा विद्या बालन जल्द ही अक्षय कुमार का साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी. अक्षय के साथ एक्ट्रेस अनटाइल्ड कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है. फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.