SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आदर जैन से लेकर वीर पहाड़िया तक, इन स्टार्स के साथ जुड़ चुका है तारा सुतारिया नाम, जानिए पूरी लव लाइफ

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप की खबरें सामने आ चुकी है. कपल के खबरों के बीच ओरी ने तारा के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है. जिसके बाद से उनके पैचअप की खबरें तेज हो गई है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 26, 2026, 17:20 IST | Updated: Nov 26, 2026, 18:22 IST
Image Credit: तारा सुतारिया लव लाइफ
Join

तारा सुतारिया और  वीर पहाड़िया की ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से इंटरनेट पर चर्चा में बनी है. वीर और तारा ने साल 2025 में डेट करना शुरू किया था. उसी साल दिसंबर में दोनों सिंगर एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में नजर आए. इसके बाद खबरें आई की दोनों का ब्रेकअप हो गया है. दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबर को कंफर्म नहीं किया था.  इसके बाद दोनों साथ में नहीं दिखे, जिससे लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.

वीर ने किया तारा के पोस्ट पर कमेंट

ब्रेकअप की अफवाह के बीच इंटरनेट पर ओरी ने एक्ट्रेस तारा के साथ मिलकर उनके घर पर प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया. वीडियो पर वीर ने कमेंट किया. एक्टर के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया. वीर ने पोस्ट के नीचे केक और व्हाइट हार्ट इमोजी कमेंट शेयर किया. इस कमेंट के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों का पैचअप हो गया है. वीर के इस कमेंट से लोग अंदाज लगा है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को दूसरा चांस देने के लिए तैयार है. हार्ट इमोजी बनाकर दोनों ने पैचअप का हिंट दिया.

तारा सुतारिया लव लाइफ 

वीर से पहले तारा सुतारिया का नाम आदर जैन के साथ जुड़ चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार  साल 2019 में दोनों ने डेट करना शुरू किया था. लगभग चार से पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में तारा और आदर का ब्रेकअप हो गया.

तारा सुतारिया का नाम ईशान खट्टर के साथ भी जुड़ चुका है. दोनों साथ में प्यार आता है म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं. तारा सुतारिया का नाम अरुणोदय सिंह के साथ भी जुड़ चुका है. रिपोर्टस  के अनुसार साल 2024 में कपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे. तारा ने डेटिंग की खबरों के महज अफवाह बताया था. 
 

 जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण में दिया ये बयान

तारा और वीर दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है. कपल ने इससे पहले अपने ब्रेकअप को लेकर भी किसी तरह की पुष्टि नहीं की थी. वहीं इस साल करण जौहर के चैट शो में जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ आई थी. रैपिड फायर राउंड के दौरान  करण ने जाह्नवी से पूछा कि वीर को डेटिंग के लिए क्या सलाह देंगी. इसके जवाब में जाह्नवी ने बोला-  उसे कभी किसी कॉन्सर्ट में मत ले जाना. जाह्नवी कपूर वीर के भाई शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं.जाह्नवी कपूर के इस जवाब से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कपल का ब्रेकअप एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जुड़ा हो सकता है.

वीर पहाड़िया का करियर

वीर पहाड़िया बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं. उनके दादा सुशील कुमार शिंदे हैं जो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. साल 2025 में उन्होंने फिल्म स्काई फोर्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह अक्तूबर 2026 में प्रेम कीटाणु में नजर आए. एक्टिंग करने से पहले उन्होंने हॉरर कमेडी फिल्म भेडिया में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में किया था. 
 

इसे भी पढ़ें- 26/11 की कहानी दिखाने में कहां चूक रहा था बॉलीवुड? 'धुरंधर' और 'प्रहार' ने बदला नजरिया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES