SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

21 साल बाद फिर साथ आए उदित नारायण और कुमार सानू, सनी देओल की फिल्म में गूंजेगी 90s की आवाज

90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले फेमस सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू एक बार फिर अपने जादू का जलवा बिखेरने वाले हैं. दोनों सिंगर करीब 21 साल बाद सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' से वापसी करने जा रहे हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 26, 2026, 07:59 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:04 PM IST
Image Credit: सनी देओल की फिल्म में दिखेगा 90s का जादू
Join

बॉलीवुड के दो आइकॉनिक सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू दशकों बाद साथ काम करने जा रहे हैं. लंबे समय बाद दोनों को साथ में सुनना फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है. एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के गाने 'सुनियो जरा' से दोनों 21 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं. उदित नारायण और कुमार सानू ने इस गाने के लिए हाथ मिलाया है. आखिरी बार दोनों ने साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के लिए सुर मिलाए थे.

हाल ही में आई वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 90 के दशक के सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के पहले गाने 'सुनियो जरा' के लिए हाथ मिलाया है. इस खास ट्रैक में पर्दे पर सनी देओल और रवि किशन के साथ फिल्म के बाकी सितारे भी नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के गाने 'कहां हो तुम' के लिए साथ में सुर लगाए थे.

21 साल बाद साथ आई आइकॉनिक जोड़ी

अब 21 साल के लंबे इंतजार के बाद यह शानदार जोड़ी एक बार फिर माइक थामकर 'सुनियो जरा' के साथ वापसी करने जा रही है. सनी देओल की फिल्म के लिए आइकॉनिक जोड़ी दमदार गाना गाने जा रही है. 'सुनियो जरा' गाने को जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. इस गाने का टीजर 26 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है और गाना 27 अक्टूबर को रिलीज होगा. यह एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बन रही क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पहला गाना है.

यह भी पढ़ें- 'मंगल रंग' में रणबीर कपूर को हल्दी लगी या हुई चुमावन की रस्म? ‘रामायण’ के सीन को देख कंफ्यूज हुए लोग

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का गाना 'सुनियो जरा' एक परफेक्ट फ्रेंडशिप एंथम होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों को एक साथ जोड़ा है. इस ट्रैक को प्रीतम के JAM8 से जुड़े राही ने कंपोज किया है. वहीं, गाने में उदित नारायण और कुमार सानू के साथ अनुपम अमोद भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. इस गाने के खूबसूरत बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं, जो मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के जिगर सरैया की पत्नी हैं. सिनेमाघरों में फिल्म 20 नवंबर 2026 को दस्तक देगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES