App

Tom Hanks भी हुए विजय सेतुपति की Maharaja के फैन, जानिए किस एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस नहीं भूल पा रहे हॉलीवुड स्टार

हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने हाल ही में विजय सेतुपति की तमिल थ्रिलर ‘महाराजा’ की जमकर तारीफ की है. फिल्म देखने के महीनों बाद भी हैंक्स इस एक एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस को अब तक नहीं भूल पाए हैं.

Tom Hanks भी हुए विजय सेतुपति की Maharaja के फैन,  जानिए किस एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस नहीं भूल पा रहे हॉलीवुड स्टार

इंडियन फिल्मों की गूंज अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रही है, बल्कि सात समंदर पार हॉलीवुड के दिग्गज भी यहां की कहानियों और कलाकारों के कायल हो रहे हैं. साल 2024 में रिलीज हुई विजय सेतुपति की तमिल थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ ने ऑस्कर विनर हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स को भी इंप्रेस कर दिया है. खास बात ये है कि टॉम हैंक्स फिल्म की यंग एक्ट्रेस सचाना नामीदास की एक्टिंग से इस कदर जुड़ गए कि फिल्म देखने के महीनों बाद भी वो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके.

ये खुलासा इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर कविता गुप्ता ने एक बातचीत के दौरान किया है. दरअसल, इस पूरे किस्से की शुरुआत इस साल की में हुए लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट गाला के दौरान हुई थी. कविता गुप्ता ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में बताया कि उस इवेंट में जब उनकी मुलाकात टॉम हैंक्स से हुई, तो उन्होंने हैंक्स से तीन बेहतरीन इंडियन फिल्मों की सिफारिश करने को कहा था.

tom honks

महीनों बाद भी जुबां पर है सचाना का नाम

कविता ने आगे बताया कि टॉम के सुझावों में विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ भी शामिल थी. कविता ने उस खास बातचीत को याद किया, जिसमें विजय सेतुपति भी मौजूद थे, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एक सम्मान भी प्रदान किया था. दिलचस्प मोड़ तब आया, जब 7 नवंबर को एक दूसरे एलएसीएमए आर्ट एंड फिल्म गाला में कविता गुप्ता और टॉम हैंक्स की दोबारा मुलाकात हुई.

maharaja

इस बार किसी के पूछे बिना ही टॉम हैंक्स ने खुद ‘महाराजा’ का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म खत्म होने के इतने समय बाद भी सचाना नामीदास की एक्टिंग उनके दिमाग में ताजा है. हैंक्स की इस अचानक की गई तारीफ ने उस पल को बेहद यादगार बना दिया. कविता गुप्ता ने उनके शब्दों को याद करते हुए बताया कि हैंक्स ने सबसे पहले कहा, 'मैं अभी भी उस लड़की को भूल नहीं पाया हूं... क्या जबरदस्त एक्टर है. मुझे नहीं लगता कि मैं ये कर सकता हूं. मैं उस आदमी को मार डालता'.

जोथी के किरदार की झकझोर देने वाली कहानी

फिल्म ‘महाराजा’ में सचाना नामीदास ने 'जोथी' नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो विजय सेतुपति की बेटी बनी हैं. फिल्म एक ऐसे पिता की जद्दोजहद दिखाती है, जो अपने घर में हुई एक अजीबोगरीब घटना के बाद इंसाफ की तलाश में निकलता है. शुरुआत में जो मामला एक मामूली और अजीब पुलिस शिकायत जैसा लगता है, वो धीरे-धीरे परत-दर-परत खुलते हुए एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाले मोड़ पर जाकर खत्म होता है.

sachana

बेहतरीन निर्देशन की मिसाल है ‘महाराजा’

निथिलन समीनाथन के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म ने अपनी अनोखी स्क्रिप्ट और दमदार एक्टिंग के दम पर हर ग्रुप की ऑडियंस को चौंकाया है. फिल्म में विजय सेतुपति और सचाना नामीदास के अलावा फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास और नैटी सुब्रमण्यम ने भी शानदार एक्टिंग की है. टॉम हैंक्स जैसे बड़े एक्टर की ओर से मिली ये तारीफ न केवल सचाना के करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के लिए एक यादगार पल भी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More