SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ के हाथों पर दिखे जले के निशान, फायरिंग की घटना के बाद टीम ने शेयर किया वीडियो; देखकर हैरान हुए फैंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी टीम ने एक्टर के हाथों पर जले के निशान दिखाने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का ध्यान टाइगर की चोटों पर गया.

Written By Swati Singh
Published: Oct 22, 2026, 07:32 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:32 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ के हाथों पर दिखे जले के निशान
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के कुछ दिन बाद अभिनेता की टीम ने उनके चोटिल हुए हाथ का एक वीडियो शेयर किया है. बता दें कि 18 अक्टूबर को एक फुटबॉल मैदान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में चोटिल हो गए थे. अब टीम ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'गॉड इज काइंड'. यानी ईश्वर दयालु है.

बता दें कि इस वीडियो में एक्टर के हाथ पर छोटे-छोटे लाल बिंदु जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट पर एक्टर की मां, आयशा श्रॉफ ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ईश्वर महान है.' उनके पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाथ जोड़कर और टाइगर ने पौधे के इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है. साथ ही उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने हाथ जोड़कर और किस (kiss) के निशान के साथ बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी के साथ जवाब दिया.

फायरिंग की घटना के बाद टीम ने शेयर किया वीडियो

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने टाइगर श्रॉफ की तस्वीरों में दिख रहे अंतर पर सवाल उठाए हैं. गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद की तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ के हाथ पर भारी पट्टी बंधी हुई थी, जबकि दो दिन बाद शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें कोई चोट नहीं दिख रही थी. बता दें कि शुरुआती तस्वीरों में एक्टर के हाथ पर पट्टी बंधी थी.

 

 

वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के साथ मुलाकात के बाद शेयर की गई तस्वीरों में चोट का कोई निशान नहीं था. इस फर्क को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक्टर इतनी जल्दी कैसे ठीक हो गए और कुछ लोगों ने तो इस हमले की सच्चाई पर ही शक जता दिया. इससे पहले इस घटना के बाद टाइगर की टीम ने एक बयान जारी किया.

विवादों में सनी देओल की 'सूर्या': मेडिकल प्रोफेशन और डॉक्टरों पर हिंसा दिखाए जाने से नाराज IMA, समीक्षा की मांग

टीम ने कहा कि टाइगर ने रविवार शाम को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है और न ही कोई वीडियो जारी किया है.  उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की भ्रामक सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बयान में कहा गया, 'हम स्पष्ट रूप से यह बताना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ ने हालिया घटना या उससे संबंधित किसी भी घटनाक्रम के बारे में कोई बयान नहीं दिया है, कोई वीडियो जारी नहीं किया है और न ही किसी संचार को अधिकृत किया है.'

टाइगर से जुड़े फेक न्यूज और AI-जनरेटेड कंटेंट खिलाफ चेतावनी

उन्होंने कहा,'कई सोशल मीडिया पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म टाइगर से जुड़ी मनगढ़ंत कहानियां, एआई-जनरेटेड वीडियो और स्क्रिप्टेड नैरेटिव फैला रहे हैं. ये पूरी तरह से झूठे, अनधिकृत और जनता को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं.' उन्होंने मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्मों से आग्रह किया कि वे टाइगर के बारे में सामग्री प्रकाशित करने या साझा करने से पहले सावधानी बरतें और जानकारी की पुष्टि करें. टीम ने कहा कि हम इस तरह की सामग्री का समर्थन नहीं करते, न ही इससे हमारा कोई संबंध है. हम मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया पेजों से आग्रह करते हैं कि वे जिम्मेदारी निभाएं, पोस्ट से पहले जानकारी की पुष्टि करें और व्यूज या आर्थिक लाभ के लिए गलत जानकारी बनाने या फैलाने से बचें.

 

 

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की कोई भी झूठी सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा. इस तरह की मनगढ़ंत सामग्री बनाने, प्रचारित करने या प्रसारित करने वाले किसी भी व्यक्ति या पेज के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम इन मामलों का संज्ञान ले रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.  उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया कि वे अपुष्ट दावों को फैलाने से बचें और जानकारी को फैलाने से पहले अभिनेता के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से उसकी पुष्टि करें.

5 दिन में संगीत जगत को दूसरा बड़ा झटका, देवा के बाद अब उनके चहेते सिंगर कृष्णराज का निधन


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES