बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के जन्मदिन के मौके यानी 19 अक्टूबर को मेकर्स ने उनकी फिल्म 'सूर्या- अंत से आरंभ तक' का टीजर रिलीज किया गया था. अब टीजर रिलीज के कुछ दिनों बाद ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सवाल खड़े उठाए हैं. दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने गुरुवार को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सनी देओल स्टारर फिल्म 'सूर्या-अंत से आरंभ तक' की समीक्षा करने की मांग की है.
यह मांग फिल्म में मेडिकल प्रोफेशन को दिखाए जाने के तरीके और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा को लेकर की गई है. फिल्म का टीजर जारी होने के कुछ ही दिनों बाद यह बयान आया है. फिल्म की कहानी स्वास्थ्य क्षेत्र में कथित गड़बड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है.
IMA के आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'हम फिल्म 'सूर्या-अंत से आरंभ तक' में मेडिकल प्रोफेशन और डॉक्टरों को दिखाए जाने के तरीके को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करना चाहते हैं. फिल्म के प्रचार सामग्री से कई चिंताएं पैदा होती हैं.' पत्र में यह भी कहा गया है, 'डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के कर्मचारियों पर शारीरिक हमलों को दिखाने वाले सीन खासकर जब उन्हें वीरतापूर्ण या सही ठहराने वाले कामों के तौर पर पेश किया जाता है. लोगों के मन में ऐसी हिंसा को सामान्य बना सकते हैं, जबकि ये लोग दूसरों की जान बचाने के लिए समर्पित हैं.'
इसमें कहा गया है, 'ऐसा कंटेंट जो मेडिकल प्रोफेशनल्स पर होने वाले हमलों का महिमामंडन करता है. वह लोगों में दुश्मनी की भावना को बढ़ावा दे सकता है और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देने वालों के लिए खतरा और बढ़ा सकता है.' पत्र के मुताबिक, 'इस तरह के चित्रण से डॉक्टरों के प्रति बेवजह अविश्वास और दुश्मनी पैदा हो सकती है. इससे आपसी भरोसा और सहयोग कमजोर होता है, जो कि प्रभावी इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बहुत जरूरी है.'
The Indian Medical Association (IMA) has written to Ashwini Vaishnaw, Minister for Information and Broadcasting, seeking an urgent review of the film “Suryaa– Ant Se Aarambh Tak” over its portrayal of the medical profession and violence against healthcare workers.
IMA ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका मकसद गलत काम करने वाले डॉक्टरों को बचाना नहीं है. उसने कहा कि भ्रष्टाचार, अनैतिक मेडिकल प्रैक्टिस और पेशेवर कदाचार के मामलों में उचित कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए. एसोसिएशन ने कहा, 'हमारा उद्देश्य किसी दोषी को जवाबदेही से बचाना नहीं है, बल्कि मेडिकल पेशे की गरिमा की रक्षा करना, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में जनता के भरोसे को बनाए रखना है.'
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो सच को उजागर करने और अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है. जो शुरुआत जवाबों की तलाश के रूप में शुरू होती है, वह धीरे-धीरे एक उलझी हुई कहानी में बदल जाती है. यह हमें रहस्य, इमोशन और टकराव से भरी क्राइम ड्रामा कहानी की ओर ले जाती है. फिल्म में अभिनेता सनी देओल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें जांच-पड़ताल के साथ-साथ निजी जद्दोजहद और उनकी दमदार मौजूदगी भी शामिल है.
एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में रवि किशन, जिशु सेनगुप्ता और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे, जो इस क्राइम थ्रिलर को और भी दिलचस्प बनाते हैं. इसमें सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'सूर्या' को एमएम मूवीज के बैनर तले बनाया गया है, जिसके प्रोड्यूसर दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं, साथ ही कमल मुकुट भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 20 नवंबर, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(आईएएनएस इनपुट)