दिल्ली में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के सभी फैंस के लिए बुरी खबर है. इतना ही नहीं, अगर आपने भी 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत के शो के लिए टिकट बुक किए थे, तो आपके लिए एक अपडेट है. दरअसल, इस शो को सुरक्षा कारणों के अनुमति नहीं मिली है. दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त कार्यालय की ओर से टिकटिंग प्लेटफॉर्म 'बुकमायशो' (BookMyShow) को भेजे गए एक पत्र के मुताबिक दिलजीत के 'ऑरा इंडिया टूर' (Aura India Tour) के दिल्ली चरण के आयोजन के अनुरोध की समीक्षा की गई, लेकिन उसे मंजूरी नहीं दी जा सकी.
इस पत्र में खतरे से जुड़ी विशिष्ट सूचनाओं और मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अन्य चिंताओं का जिक्र किया गया है. यह फैसला उन फैंस के लिए एक झटका है, जो इस लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कार्यक्रम और टिकट से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है.
बुकमायशो (BookMyShow) को लिखे एक लेटर में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जिला) के कार्यालय ने कहा, 'महोदय, उपर्युक्त विषय पर 14.10.2026 को दिए गए आपके आवेदन के सिलसिले में आपको सूचित किया जाता है कि 30.10.2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली' (Diljit Dosanjh's Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे ऑफिस द्वारा समीक्षा की गई है. सुरक्षा संबंधी और मौजूदा त्योहारी सीजन के कारण सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियों और कानून-व्यवस्था से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण चिंताओं को देखते हुए आपके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.'
बता दें कि दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. इस शो के जरिए दिलजीत दोसांझ की शानदार वापसी होने वाली है, जिसके म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक के कल्चरल गढ़ बड़ा स्टार बनाया.
'ऑरा वर्ल्ड टूर' के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी ग्रुप ने उसके सारे टिकट बेच दिए, उनके लिए सम्मान है. भारत में सबसे बड़ा स्टेडियम हो और पंजाबी वहां न आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.
'ऑरा वर्ल्ड टूर' में वह म्यूजिक, एनर्जी और शानदार नजारा देखने को मिलेगा, जो दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस की पहचान है. यह टूर उनके इंटरनेशनल शो के बड़े पैमाने को भारतीय दर्शकों के लिए स्टेडियम के अनुभव में बदल देगा. अहमदाबाद का शो दिलजीत के करियर में एक और अहम पड़ाव है, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए हैं.
![]()
बता दें कि दिलजीत का ऑरा वर्ल्ड टूर दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम से शुरू होने वाला था. इस टूर में वही म्यूजिक, एनर्जी और धमाल देखने को मिलता, जिसके लिए दिलजीत के लाइव शोज जाने जाते हैं. दिलजीत ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी. इसके बाद 'डू यू नो', 'पटियाला पेग' और 'लवर' जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. गानों के साथ-साथ फिल्मों में भी उनका करियर शानदार रहा है. उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. 2024 में उनका दिल-लुमिनाटी टूर काफी चर्चा में रहा, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया.
इस टूर के तहत उन्होंने वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में सोल्ड-आउट शो भी किया था. दिलजीत अपने पंजाबी म्यूजिक, पॉप कल्चर और फैशन को एक ग्लोबल अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं. एक्टिंग की बात करें तो दिलजीत आखिरी बार फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आए थे. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अमर हुंडल ने डायरेक्ट किया था. यह सरदार जी फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म है. दिलजीत दोसांझ हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ दर्शकों को दिलों में भी गहरी छाप थोड़ी थी.
(आईएएनएस इनपुट के साथ)