App

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से लेकर CM फडणवीस की चेतावनी तक, Videos में देखिए पूरा घटनाक्रम; कब-कब क्या हुआ?

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया है. इस पूरी खबर में जानें कैसे घटी यह घटना, सीएम देवेंद्र फडणवीस की कड़ी चेतावनी, ग्राउंड से आए वीडियोज और राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के रिएक्शंस.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से लेकर CM फडणवीस की चेतावनी तक, Videos में देखिए पूरा घटनाक्रम; कब-कब क्या हुआ?
Image Credit: मुंबई में रविवार की रात टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग (AI Image)

मुंबई की सुरक्षित मानी जाने वाली सड़कों पर जब अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी तो हर कोई सन्न रह गया. बॉलीवुड के सबसे फिट और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ रविवार शाम जुहू में फुटबॉल मैच खेलकर अपनी कार से बाहर निकल रहे थे. तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि टाइगर श्रॉफ इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन कार के शीशे टूट गए और उनके हाथ में मामूली खरोंचें आईं, जबकि उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त एक्शन का आदेश दिया है और साफ कहा है कि विदेश में बैठकर साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को भी बख्शा नहीं जाएगा. आइए देखते हैं वो वीडियोज और बयानों के जरिए इस पूरे घटनाक्रम की एक-एक खबर.

1. हमले से पहले खेल रहे थे फुटबॉल मैच

फायरिंग की इस खौफनाक घटना से ठीक पहले टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा पार्क में फुटबॉल मैच खेल रहे थे, जहां ग्राउंड के बाहर अपने चहेते एक्टर की एक झलक पाने और वीडियो बनाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी हुई थी, और इस फ्रेंडली मैच में उनके साथ अपारशक्ति खुराना, अभिमन्यु दसानी, सीजर गोंसाल्विस, अभिषेक बजाज और करण वीर मेहरा जैसे कई अन्य जाने-माने सितारे भी शामिल थे. टाइगर ने ग्राउंड के बाहर मौजूद अपने फैंस से मुलाकात की. इस दौरान एक बच्ची ने कहा, "मैंने आपकी फिल्म देखी हीरोपंती. बहुत अच्छी थी."

 

 

2. गाड़ी से बाहर निकले टाइगर श्रॉफ

मैच खत्म होने के बाद जैसे ही टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से बाहर आकर अपनी कार की तरफ बढ़े और उसमें सवार होने लगे, तभी अचानक घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां बरसा दीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और गनीमत यह रही कि टाइगर इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए, हालांकि गोलियों के छर्रों और टूटे हुए कांच के टुकड़ों से उनके हाथ में मामूली खरोंचें आईं जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

 

3. हमले के बाद टाइगर श्रॉफ ने हॉस्पिटल चलाई कार

टाइगर की गाड़ी जैसे ही बाहर निकली तो हमलावरों ने गोलियां चलाई. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया. उसके हाथ में गोली लगी. इसके बाद सूझ-बूझ दिखाते हुए टाइगर श्रॉफ ने स्टेयरिंग संभाली और ड्राइवर को को-पैसेंजर सीट पर बैठाया और उसे नानावती हास्पिटल ले गए.

 

 

4. टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग और ड्राइवर के घायल होने की घटना के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता का हालचाल जानने उनके आवास पर पहुंचे. सामने आई अंदर की तस्वीरों में डिप्टी सीएम एक्टर से बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जबकि मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है.

 

 

5. दिशा पाटनी घर पर मिलने पहुंची

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद उनके घर लगातार मिलने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी कड़ी में रविवार रात अभिनेत्री दिशा पाटनी भी टाइगर श्रॉफ के आवास पर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना. मुंबई पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी तरह की गोली नहीं लगी है, हालांकि इस घटना के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबियों में गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है.

 

 

6. 15 टीमें कर रही हैं मामले की जांच

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि जब यह घटना घटी तब टाइगर अपनी कार में सवार होकर लौट रहे थे, गनीमत यह रही कि उन्हें कोई गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने जानकारी दी कि मुंबई पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगभग 15 विशेष टीमों का गठन किया है और फोरेंसिक टीम ने भी अपनी शुरुआती जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी जांच के शुरुआती चरण में फायरिंग में चली गोलियों की संख्या जैसे विशिष्ट विवरण साझा करना उचित नहीं होगा.

 

 

7. पुलिस के हाथ लगी घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए फायरिंग मामले में पुलिस सूत्रों के हवाले से एक बहुत बड़ा खुलासा सामने आया है. शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज की छानबीन से पता चला है कि हमलावरों ने इस जानलेवा हमले को अंजाम देने से पहले इलाके की पूरी रेकी की थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के पुष्पा पार्क में फुटबॉल खेलने आते हैं और वहां करीब दो घंटे बिताते हैं, जिसके बाद वे घात लगाकर सही मौके की तलाश में बैठे थे.

वारदात को अंजाम देने वाले कथित शूटर्स सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गए हैं. पुलिस ने अंधेरी स्टेशन के पास से वह लावारिस बाइक भी बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल हमलावरों ने भागने के लिए किया था, और अब इन नई सीसीटीवी तस्वीरों के सामने आने से आरोपियों की पहचान और उनके रूट को ट्रैक करने में जांच एजेंसियों को काफी मदद मिल रही है.

 

 

 

 

8. नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान

नागपुर में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे बेहद गंभीर और निंदनीय करार दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई पुलिस ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए अहम सुराग जुटाए हैं और कई संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि राज्य के बाहर या विदेश में बैठकर साजिश रचने वाले मुख्य मास्टरमाइंड्स को केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर जल्द बेनकाब किया जाएगा और इन कायरतापूर्ण हरकतों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More