SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हॉलीवुड में वेडिंग बेल्स: प्यार को मिला नया नाम! मंगेतर संग शादी करेंगी पॉप-आइकॉन माइली साइरस?

पॉप आइकॉन माइली साइरस इस वीकेंड साउथ कैलिफोर्निया में अपने पार्टनर मैक्स मोरांडो के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ब्लाइंड डेट से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी अब शादी के मुकाम पर जल्द ही पहुंचेगी, जिससे फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 20, 2026, 20:55 IST | Updated: Nov 20, 2026, 20:57 IST
Join

हॉलीवुड और ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पॉपुलर पॉप आइकॉन मिली साइरस एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. अपने दमदार गानों और बेबाक अंदाज के लिए पहचान जाने वाली मिली जल्द ही जिंदगी की एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. पिछले साल दिसंबर में अपने पार्टनर मैक्स मोरांडो के साथ सगाई की अनाउंसमेंट करने के बाद, अब दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस खबर के सामने आते ही दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस खास दिन की झलक देखने के लिए बेताब है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइली साइरस इस वीकें साउथ कैलिफोर्निया में मैक्स मोरांडो के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. हालांकि, इस ग्रैंड या प्राइवेट सेरेमनी की ज्यादातर जानकारियों को सीक्रेट रखा गया है और कपल की तरफ से अभी तक किसी प्रकार का कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है. दिलचस्प बात ये है कि पिछले ही महीने हॉलीवुड बाउल में एक लाइव शो के दौरान माइली ने मैक्स को अपने गाने 'लेट्स गेट मैरिड' की दौड़ के लिए स्टेज पर बुलाया था. उस वक्त से ही सोशल मीडिया पर फैंस ये क्यास लगा रहे थे कि सिंगर नवंबर में होने वाली अपनी शादी का सीधा इशारा दे रही हैं.

एशिया ट्रिप पर मैक्स ने किया था सरप्राइज प्रपोज

तीन बार की ग्रैमी विनर माइली साइरस की सगाई की चर्चा तब तेज हुई थी, जब पिछले साल लॉस एंजिल्स में 'अवतार: फायर एंड ऐश' के प्रीमियर के दौरान उनकी उंगली में सोने और हीरे की खूबसूरत अंगूठी देखी गई थी. तस्वीरें वायरल होने के बाद माइली ने अमेरिकी टीवी शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में खुलासा किया था कि मैक्स ने उन्हें हाल ही में एक एशिया ट्रिप के दौरान घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था. उस खास पल को याद करते हुए माइली ने कहा, 'मुझे सरप्राइज करना आसान नहीं है क्योंकि मुझे हर सिचुएशन को कंट्रोल करना पसंद है और मैंने पूरी तरह सरेंडर कर दिया था और मैं आपको बता रही हूं, मैं बहुत, बहुत, बहुत सरप्राइज हुई थी.'

पिछली शादी और एक दशक लंबा पुराना रिश्ता

माइली साइरस की ये दूसरी शादी होगी. 'फ्लावर्स' और 'पार्टी इन यूएसए' जैसे चार्टबस्टर गाने देने वाली माइली ने इससे पहले साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई एक्टर लियाम हेम्सवर्थ से शादी रचाई थी, दोनों करीब एक दशक तक एक-दूसरे के साथ रिश्तों में रहे थे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्तों में दरार आ गई और साल 2019 में इस जोड़े ने अपने तलाक की घोषणा कर दी थी.

ब्लाइंड डेट से शुरू हुई मिली और मैक्स की लव स्टोरी

मैक्स मोरांडो के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में मिली ने साल 2023 में 'ब्रिटिश वोग' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात 'एक ब्लाइंड डेट पर जाने' के बाद हुई थी. आपको बता दें कि मैक्स लॉस एंजिल्स के मशहूर बैंड 'लिली' के ड्रमर हैं. साल 2022 में मिली द्वारा होस्ट की गई 'माइलीज न्यू ईयर्स ईव पार्टी' में भी मैक्स के बैंड ने परफॉर्म किया था, जिसमें मिली की गॉडमदर डॉली पार्टन और डेविड बायर्न जैसे दिग्गज म्यूजिशियन भी शामिल हुए थे. अब ये जोड़ी अपने इस खूबसूरत सफर को शादी के मुकाम तक पहुंचाने जा रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES