SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड कलेक्शन 33 करोड़ पार; Hanuman Ansh ने रचा इतिहास

The Vvaan-Hanuman Ansh Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में रफ्तार पकड़ ली है. क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन के बीच फिल्म की कमाई में तीसरे दिन तेजी देखने को मिली. वहीं 'हनुमान अंश' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. आइए बताते हैं दोनों फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचा.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 28, 2026, 07:20 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 08:10 AM IST
Image Credit: सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan ने पकड़ी रफ्तार
Join

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म The Vvaan: Force Of The Forest ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साइन दिए हैं. शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले, लेकिन वीकेंड के दौरान इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिला. सिद्धार्थ मल्होत्रा की बड़े पर्दे पर वापसी वाली इस फिल्म ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये से शुरुआत की, जबकि शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 11.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे तीन दिनों में इसका कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 33.25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

फिल्म के कारोबार को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उनके मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार को दोहरे अंकों का आंकड़ा पार करते हुए खासतौर पर मेन और मास सर्किट वाले एरिया में बेहतर परफॉर्म किया. शनिवार की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले करीब 40.52 पर्सेंट की बढ़त देखी गई. फिल्म की पकड़ खास तौर पर गैर-नेशनल सिनेमाघरों और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में देखने को मिली.

करण जौहर ने की फिल्म की जमकर तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म को शुरुआती वीकेंड में ऑडियंस का एक ऐसा ग्रुप मिला, जहां मास एंटरटेनमेंट फिल्मों की मांग ज्यादा रहती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका असली परफॉर्मेंस आने वाले हफ्तों के कलेक्शन से ज्यादा साफ होगा. वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई बढ़ने के बाद निर्माता और फिल्ममेकर करण जौहर ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की सफलता पर रिएक्शन दिया. उन्होंने फिल्म का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए टीम को बधाई दी और जश्न मनाने की बात कही.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाले एक इंजीनियर ऋषि और उसकी पत्नी ममता के आसपास घूमती है. दोनों छठ पूजा के मौके पर बिहार के देवांचल स्थित अपने पुराने गांव पहुंचते हैं, जहां उनके सामने ऐसी रहस्यमयी और चौंका देने वाली घटनाएं होती हैं, जो कहानी को हॉरर और फैंटेसी का रूप देती हैं. फिल्म में सुनील ग्रोवर, अवतार गिल और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

वर्किंग डेज में होगा कड़ा मुकाबला

The Vvaan को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रजेंट किया है. फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने संभाली है. फिल्म की कहानी में गांव परिवेश, लोक आस्था और अनोखी घटनाओं को नई सोच वाले किरदारों के साथ जोड़ा गया है. यही मिक्चर इसे आम हॉरर फिल्मों से अलग बनाती है. शुरुआती दिनों में फिल्म को मिला रिएक्शन और बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता कलेक्शन इस बात की ओर इशारा करता है कि वीकेंड के बाद इसकी असली परीक्षा वर्किंग डेज में होगी, जब इसका मुकाबला नई रिलीज फिल्मों से मिलने वाली कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा.

'हनुमान अंश' ने भी रचा नया रिकॉर्ड

इसी बीच बॉक्स ऑफिस से एक और बड़ी खबर सामने आई है. विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में 52 दिन पूरे करने के बाद दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन के मामले में भी 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफलता हासिल की है. आठवें सप्ताह में पहुंच चुकी इस फिल्म ने अपने आठवें रविवार को भी ऑडियंस की मौजूदगी बनाए रखी और शनिवार के मुकाबले कारोबार में बढ़ोतरी दर्ज की.

ये फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना और लगातार ऑडियंस जुटाना फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर की अहम उपलब्धियों में शामिल हो गई है. ऐसे में एक तरफ जहां ‘द ववान’ अपने शुरुआती वीकेंड के परफॉर्मेंस से चर्चा में है, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने लंबी थिएटर रन के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान कायम की है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES