अब 'OG ट्रेटर' की चालाकी नहीं, दोस्ती और जुर्म का दिखेगा खतरनाक खेल... क्या Chaar Yaar से पूरव झा जीत पाएंगे फैंस का दिल?
इन दिनों प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक सीरीज और शोज रिलीज हो रहे हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. एक ऐसी ही सीरीज 'चार यार' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, जिसमें 'द ट्रेटर्स' में ‘ओजी ट्रेटर’ और कंटेंट क्रिएटर पूरव झा नजर आने वाले हैं.
कॉमेडी पैरोडी वीडियो से लोगों को हंसाने वाले और प्राइम वीडियो के शो ‘द ट्रेटर्स’ में ‘ओजी ट्रेटर’ बनकर अपनी चतुर चालों से ऑडियंस का दिल जीतने वाले पूरव झा अब एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. पूरव अब एक कंटेंट क्रिएटर बनकर अपनी मेहनत और हुनर के दम पर मेनस्ट्रीम की एक्टिंग में अपनी धाक जमा सकते हैं. अब वो प्राइम वीडियो की नई क्राइम ड्रामा सीरीज 'चार यार' में साहिल शेख का मुश्किल और अहम किरदार निभाकर अपनी कला का एक अनोखा रूप पेश करने जा रहे हैं.
रिएलिटी गेम शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन में पूरव झा ने 'ओजी ट्रेटर' के रूप में जो माइंड गेम खेला, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था. इस शो के दौरान पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और 'लॉकअप 2' की कंटेस्टेंट अपूर्वा मुखीज के साथ उनकी गहरी और इमोशनल फ्रेंडशिप ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. अपूर्वा और पूरव के बीच का बॉन्ड फैंस को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने हजारों रील्स और एडिट्स बनाए गए.
जुर्म पर आधारित है सीरीज 'चार यार'
पूरव झा की आने वाली क्राइम ड्रामा सीरीज 'चार यार' 2000 के दशक की शुरुआत की मुंबई की गंभीर कहानी पर आधारित है. ये कहानी जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्तों की है, जो बेहतर कल का सपना देखते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने में भी फेल हो रहे हैं. लेकिन उनका एक गलत फैसला उन्हें अपराध, गैंगस्टर्स और पुलिस की आखिरी खोज की खतरनाक दुनिया में ढकेल देता है।.
8 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है और इसे संबित मिश्रा और सौरभ सावंत द्वारा लिखा गया है. इसमें पूरव झा के साथ नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयारक मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साईं तम्हंकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे.
पूरव ने खोले दिल के राज
इस सीरीज के चलते हाल ही में पूरव झा एक इवेंट में शमिल हुए थे, जहां उन्होंने अपने एक्टर बनने के सपने और इस जर्नी को लेकर खुलकर बात की है. सीरीज में अपने किरदार को खास बनाने को लेकर बात करते हुए पूरव झा ने कहा, 'साहिल का किरदार मेरे लिए खास है क्योंकि, अभी तक जितने को भी पता है, मैं पैरोडी वीडियो बनाता हूं. तो इस बार कुछ नया है, किसी और की जिंदगी में इस चार यार में जी रहा हूं, तो बहुत रोमांचक है उसके हाई, लो एक्सप्रेस करना, विनय सर को धन्यवाद है, जिन्होनें मौका दिया.'
सीरीज के बारे में पूरव ने क्या कहा?
पूरव ने आगे अपनी सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा, 'आप लोगों को बहुत मजा आएगा. 'गद्दार' मेरा पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन मुझे हमेशा से एक्टिंग करनी थी, एक्टर ही बनाना था, तो मैं कहूंगा कि ये मेरा पहला प्रोजेक्ट है, प्राइम वीडियो के लिए यहां एक्टर बनना चाहते हैं, मैं उनको यही कहूंगा कि कोई परफेक्ट नहीं होता. आप चीजें सीखते हो, इन लोगों से मैंने इतना कुछ सिखाया है. आप चीजे सीखते हो, तो यहां मैंने वो चीजे सीखी हैं, तो उन्हें धन्यवाद, बहुत बहुत धन्यवाद!.'
क्या 'OG गद्दार' पर भरोसा कर पाएंगे फैंस?
‘द ट्रेटर्स’ में अपनी चालाक इमेज के बाद ये तो तय है कि आप इस सीरीज में उनके किरदार साहिल पर भरोसा दिखा सकते हैं. इस बारे में बता करते हुए पूरव ने कहा, 'बिलकुल भी नहीं, बिल्कुल भी नहीं. ये बहुत ही सही किरदार है, ठीक है! आप समझ जाओ.' पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के बैनर तले बनी ये रोमांचक सीरीज 'चार यार' 23 अक्टूबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है.