App

हॉरर फिल्मों के हैं शौकीन, ओटीटी पर देखें ये साउथ फिल्म, कहानी शुरू होते ही बढ़ जाएगी धड़कन

अगर आप भी हॉरर फिल्म देखने को शौकीन है तो आप ओटीटी पर साउथ की ये डरावनी फिल्म देख सकते हैं. इन साउथ की फिल्मों को देख रात को कमरे से बाहर निकलने में लगेगा डर.

हॉरर फिल्मों के हैं शौकीन, ओटीटी पर देखें ये साउथ फिल्म, कहानी शुरू होते ही बढ़ जाएगी धड़कन
Image Credit: इंस्टाग्राम

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है तो ये साउथ की फिल्में आपकी दिल की धड़कन को तेज कर सकती है. साउथ की इन डरावनी फिल्मों में डर, रहस्य ऐसा है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं साउथ की डरावनी फिल्मों के बारे में.

डाइज इराए

साल 2025 में रिलीड डाइज इराय मलयालम सिनेमा की हॉरर थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक शख्स की है जो कि अपनी क्लासमेट की मौत के बाद डरावनी शक्तियों और अलौकिक घटनाओं का सामना करता है. फिल्म में मोहनलाल, सुष्मिता भट्ट और शाइन टॉम जैसे स्टार है. इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं. अगर आप हॉरर फिल्म में कुछ नई कहानी देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं.

द डोर

अगर आपको हॉरर फिल्म पसंद है तो आप तमिल सिनेमा की इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक आर्किटेक्ट महिला की है जो कि शापित कंस्ट्रक्शन साइट पर जाती है, जहां वह एक आत्मा के संपर्क में आ जाती है. फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. द डोर फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में भावना मेनन, गणेश वेंकटरामन, जयप्रकाश और श्रीरंजनी हैं.

द राजा साब

द राजा साब फिल्म 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल जैसे बड़े स्टार लीड रोल में है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी एक इंसान की जो दादा की तलाश में भुतिया हवेली में चला जाता है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद है तो आप इस फिल्म को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

ईशा

साल 2025 में रिलीज फिल्म ईशा एक तेलुगु हॉरर थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में चार दोस्तों की कहानी है, जो अंधविश्वास और भूत से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने की कोशिश करता है, जिसके बाद उनका सामना डरावनी और रहस्यमयी घटनाओं से सामना होता है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस हॉरर फिल्म को देख आपके दिल की धड़कर तेज हो सकती है.

महाराजा हॉस्टेल

महाराज  हॉस्टेल मलयालम हॉरर कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हुई थी. फिल्म तीन इंजीनियरिंग स्टूडेंड की कहानी है. जो कि कर्म खर्च की वजह से हॉस्टल में रहने जाते हैं. वहां उनका सामना डरावनी और अलौकिक घटनाओं से होता है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More