SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

The Paradise पर रेटिंग-रिव्यू का खेल खत्म! नानी के बयान के बाद उठाया गया बड़ा कदम; जाने क्या है पूरा विवाद

The Paradise rating controversy: नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में आ गई थी. फिल्म के निर्माताओं को अदालत से राहत मिली थी, जहां कथित मानहानिकारक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 26, 2026, 11:30 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 11:51 AM IST
Image Credit: The Paradise पर रेटिंग-रिव्यू का खेल खत्म!
Join

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का टॉपिक बनी हुई है. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ये फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि बुधवार को कुछ जगहों पर पेड प्रीमियर भी रखे गए थे. फिल्म ने नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, लेकिन दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसी बीच टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर फिल्म की रेटिंग और ऑडियंस के रिव्यू बंद कर दिए गए हैं. अब फिल्म के पेज पर सिर्फ 'रेटिंग और रिव्यू बंद' लिखा दिखाई दे रहा है. फिल्म की रेटिंग और रिव्यू बंद किए जाने के पीछे BookMyShow की ओर से कोई साफ वजह सामने नहीं आई है. ये भी क्लियर नहीं किया गया है कि ये फैसला कब लिया गया और कितने समय तक लागू रहेगा.

इससे पहले 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स', 'उस्ताद भगत सिंह', 'ओ’रोमियो' और 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' जैसी फिल्मों के लिए भी टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर रेटिंग और रिव्यू की सुविधा बंद की जा चुकी है. ऐसे मामलों में फिल्म निर्माता अक्सर बॉट्स की मदद से बड़े पैमाने पर नकली रिव्यू या रेटिंग देने की आशंका का हवाला देते रहे हैं. हालांकि, इस मामले में भी प्लेटफॉर्म की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

नानी ने कोर्ट के फैसले पर क्या कहा था?

'द पैराडाइज' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक कानूनी मामला भी चर्चा में रहा था. बेंगलुरु की एक अदालत ने फिल्म के निर्माताओं को कथित मानहानिकारक सामग्री के छापने और प्रमोट पर रोक लगाई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे कि क्या इस आदेश का फिल्म की रिव्यूज और रेटिंग पर भी असर पड़ेगा. इस पर नानी ने साफ किया था कि अदालत का आदेश असली रिव्यू को निशाना बनाने के लिए नहीं है. मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'ये असली रिव्यू और रेटिंग को निशाना नहीं बना रहा है.' यानी उनके मुताबिक ऑडियंस और रिव्यू देने वालों की ईमानदार राय पर रोक लगाने की बात नहीं थी.

फिल्म की कहानी और कलाकारों पर हो रही बात

'द पैराडाइज' की कहानी 1980 के दशक के दौर में रखी गई है. फिल्म में सावारी नाम की एक जनजाति की कहानी दिखाई गई है, जो एक सामंती जमींदार के भेदभाव और दबाव के बीच सरकार से कानूनी मान्यता हासिल करने के लिए स्ट्रगल करती है. फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जबकि इसका डायरेक्शन सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने किया है. हालांकि, रिलीज के बाद कहानी और फिल्म के कई पहलुओं को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स की राय एक जैसी नहीं रही.

ओपनिंग बड़ी, लेकिन दूसरे दिन कमाई में गिरावट

'द पैराडाइज' ने शुरुआत में नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल कर उम्मीदें बढ़ा दी थीं. लेकिन शुक्रवार को कमाई में आई तेज गिरावट ने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है. अब BookMyShow पर रेटिंग और रिव्यू बंद होने से भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. फिलहाल ये साफ नहीं है कि रेटिंग बंद करने का फैसला फिल्म से जुड़ी किसी शिकायत के कारण हुआ है या प्लेटफॉर्म की नॉर्मल प्रोसेस का हिस्सा है. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और ऑडियंस की रिएक्शन से ही पता चलेगा कि 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआती रफ्तार को कितना बरकरार रख पाती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES