SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' 7 ट्रेलर: नए सीजन में रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, इस बार कहानी में क्या होगा खास?

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के सातवें सीजन को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है. नए सीजन में एक्टर शरद केलकर एक बार फिर रावण को अपनी दमदार आवाज देंगे. राम और रावण के महासंग्राम के साथ इस बार कहानी में क्या खास होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा.

Written By Swati Singh
Published: Oct 12, 2026, 05:33 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 05:45 PM IST
Image Credit: रावण की दमदार आवाज में लौटे शरद केलकर
Join

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के सातवें सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक बार इस सीजन में एक्टर शरद केलकर रावण को अपनी आवाज देते नजर आएंगे. उन्होंने इस सीरीज का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है.   ट्रेलर लॉन्च के बाद शरद का कहना है कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में किरदारों की खास जगह है.

इन्हें पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है. सीरीज का नया सीजन 23 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. मेकर्स ने सोमवार को सीजन 7 का ट्रेलर रिलीज किया. इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मृत्यु बाण से बजरंगबली लिखेंगे रावण की कहानी का अंत.'

नए सीजन में शरद केलकर की वापसी

शरद केलकर ने नए सीजन को लेकर कहा, 'मैं 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं. यह शो हमारी पौराणिक कथाओं की उन कहानियों को जीवंत करता है, जो लंबे समय से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही हैं. ऐसी कहानी और किरदार से जुड़ना खास है, जिन्हें कई पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है.'

साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'सीजन 7 में हनुमान की यात्रा एक नए मोड़ पर पहुंचेगी. इस बार दर्शकों को उनकी दिव्यता और उनके भीतर छिपी अपार शक्ति के ऐसे रूप देखने को मिलेंगे, जिन्हें उन्होंने पहले नहीं देखा होगा. नए सीजन में एक्शन और इमोशन दोनों देखने को मिलेंगे, लेकिन हनुमान की शक्तियों का धीरे-धीरे सामने आना इसे खास बनाएगा.''

ट्रेलर में इस बार लंका की लड़ाई अपने सबसे मुश्किल दौर में पहुंचती दिखाई देगी. रावण पहले से ज्यादा शक्तिशाली हो चुका है और वानर सेना की उम्मीदें कमजोर पड़ने लगती हैं. ऐसे में हनुमान एक ऐसे अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जो रावण को हमेशा के लिए हराने में मदद कर सके.

इस बार कहानी में क्या होगा खास?

हनुमान की यह खोज उन्हें युद्ध के मैदान से बहुत दूर और अलग-अलग युगों तक ले जाती है. इस सफर में उन्हें भगवान राम के अतीत से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता चलती हैं, जिन्हें भुला दिया गया था. उनकी यात्रा मृत्यु के लोक तक भी पहुंचती है. इसी दौरान हनुमान को एक ऐसे रहस्य का पता चलता है, जो उन्हें अपनी ही दिव्य शक्तियों को नए तरीके से समझने में मदद करता है.

सीरीज के क्रिएटर, राइटर और ग्राफिक इंडिया के को-फाउंडर व सीईओ शरद देवराजन ने भी नए सीजन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' बनाना उनकी जिंदगी के सबसे खास अनुभवों में से एक रहा है. जियोहॉटस्टार के साथ पार्टनरशिप की वजह से इस दुनिया को आगे बढ़ाने और कहानी की अलग-अलग परतों को दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिला है. ग्राफिक इंडिया के प्रोडक्शन में बनी 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का नया सीजन दशहरा वीक के दौरान 23 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES