App

‘मेरे पूर्वज अघोरी थे, भगवान ने बताया वो नर्क के रास्ते में है...’ तनुश्री दत्ता ने फिर दिवंगत नाना पाटेकर पर कसा तंज; VIDEO वायरल

Tanushree Dutta Statement Viral: तनुश्री दत्ता का एक और वीडियो इस वक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हैरान करने वाले दावे कर रही हैं. उनका कहना है कि उनके पूर्वज अघोरी थे और वे अक्सर श्मशान घाट जाकर ध्यान लगाती हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने एक बार फिर नाना पाटेकर पर तंज भी कसा.

‘मेरे पूर्वज अघोरी थे, भगवान ने बताया वो नर्क के रास्ते में है...’ तनुश्री दत्ता ने फिर दिवंगत नाना पाटेकर पर कसा तंज; VIDEO वायरल
Image Credit: तनुश्री दत्ता का फिर दिवंगत नाना पाटेकर पर तंज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में नाना पाटेकर के निधन के बाद से वे लगातार उन पर तीखे बयान दे रही हैं. कभी अपने इंटरव्यूज तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए वे नाना को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे कर रही हैं. अब तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे अपने फैंस के साथ बात करती हुई नजर आ रही हैं. इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसे दावे किए, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.

वीडियो में तनुश्री अपनी पर्सनल लाइफ और रोजाना की आदतों के बारे में बात कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वे अक्सर श्मशान घाट जाती हैं और वहां जाकर समय बिताना उन्हें बेहद पसंद है. तनुश्री ने कहा कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत थोड़ी खराब चल रही थी. जब उन्हें थोड़ा बेहतर महसूस हुआ तो वे सीधे श्मशान घाट पहुंच गईं. उन्होंने बताया कि वे जिस मंदिर में जाती हैं, उसके ठीक बगल में ही एक श्मशान घाट बना हुआ है. एक्ट्रेस के मुताबिक वे जगह उनकी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, जहां उन्हें काफी अच्छा लगता है और सुकून मिलता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

श्मशान घाट में बैठकर मेडिटेशन करती हैं तनुश्री

तनुश्री दत्ता ने आगे बात करते हुए कहा कि जब भी वे काशी जाती हैं, तो उन्हें मंदिर परिसर में बैठना अच्छा लगता है, लेकिन मंदिर के साथ-साथ वे श्मशान घाट जाकर बैठना कभी नहीं भूलतीं. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें श्मशान में जाकर गजब की शांति मिलती है. उनका कहना है कि वहां मुर्दों के बीच उन्हें जितना सुकून महसूस होता है, उतना जिंदा इंसानों के बीच कभी नहीं मिलता. उन्होंने ये भी बताया कि वहां कई अघोरी अपनी अलग वेशभूषा में दिखाई देते हैं, जबकि वे खुद हमेशा आम और साधारण कपड़ों में ही वहां बैठकर ध्यान लगाती हैं.

500 साल पुराने पूर्वजों का अघोरी से नाता

एक्ट्रेस ने अपने पूर्वजों से जुड़ा एक और चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने बताया कि करीब 400-500 साल पहले उनके पूर्वज अघोरी हुआ करते थे. बचपन के दिनों को याद करते हुए तनुश्री ने बताया कि छोटी उम्र में उन्हें वे लोग साफ दिखाई देते थे. हालांकि, उस समय वे उनसे थोड़ा डरकर दूर ही रहती थीं. आज भी वे अघोरी उनके सपनों में आते हैं. तनुश्री का कहना है कि वे नियमित रूप से साधना में बैठती हैं, जिसके चलते उनके पास कुछ खास शक्तियां आ चुकी हैं. उनके मुताबिक ये वही रूहानी शक्तियां हैं, जो उनसे ये सारी बातें कहलवा रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नाना पाटेकर पर फिर लगाया निशाना

तनुश्री दत्ता ने अपनी इस बातचीत के दौरान नाना पाटेकर को लेकर भी कई अजीब दावे किए. उन्होंने कहा कि उन्होंने साधना के दौरान भगवान से ये जानने की कोशिश की कि नाना पाटेकर नर्क पहुंचे या नहीं, ताकि उन्हें दिल से चैन मिल सके. तनुश्री के मुताबिक, भगवान ने उनसे कहा कि नाना अभी उस लोक के सफर पर हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वे इस वक्त दूसरी दुनिया की आत्माओं से संपर्क साधने की लगातार कोशिश कर रही हैं. उनका ये वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और काफी हैरान हैं.

सालों पहले छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

तनुश्री दत्ता के इन बयानों को सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी अचरज में पड़ गए हैं. लोगों के बीच ये नई बहस छिड़ गई है कि उनकी बातों में कितनी सच्चाई है और कितना दिखावा. हालांकि, एक बात साफ है कि नाना पाटेकर के जाने के बाद तनुश्री को एक बार फिर से सुर्खियों में आने का पूरा मौका मिल चुका है. अगर फिल्मी करियर की बात करें तो तनुश्री दत्ता ने कई साल पहले ही फिल्मों और ग्लैमर की चकाचौंध से दूरी बना ली थी. अब वे सिर्फ सोशल मीडिया पर अपने बयानों और वीडियोज के जरिए ही लोगों के बीच सुर्खियों में रहती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More