App

'तनु वेड्स मनु 3' में नहीं बदलेगी कास्ट? कंगना रनौत-आर माधवन को लेकर आनंद एल राय ने किया बड़ा खुलासा

Tanu Weds Manu 3: एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर माधवन एक बार फिर 'तनु वेड्स मनु 3' से वापसी करना तय माना जा रहा है. निर्देशक आनंद एल राय ने साफ कर दिया कि दोनों के बिना फ्रेंचाइजी आगे नहीं बढ़ेगी. आइए जानते है निर्देशक ने क्या-क्या कहा.

'तनु वेड्स मनु 3' में नहीं बदलेगी कास्ट? कंगना रनौत-आर माधवन को लेकर आनंद एल राय ने किया बड़ा खुलासा
Image Credit: तनु वेड्स मनु

इन दिनों फिल्मों के सीक्वल का आना कोई बड़ी बात नहीं है. इसके साथ ही सीक्वल में नई कास्ट का चलन भी काफी आम है, लेकिन 'तनु वेड्स मनु' के फैंस के लिए एक काफी अच्छी खबर है. ऐसी खबरें थीं कि 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी फिल्म एक 'नई' कास्ट के साथ बनाने की प्लानिंग है. लेकिन अब फिल्म निर्माता आनंद एल. राय ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. निर्देशक ने कहा है कि उनकी हिट रोमांटिक ड्रामा 'तनु वेड्स मनु' का तीसरा भाग इसके अहम कलाकारों आर. माधवन और कंगना रनौत के बिना आगे नहीं बढ़ेगा.

'तनु वेड्स मनु 3' पर आनंद एल. ने क्या कहा?

आनंद ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों (2011 और 2015 में) का निर्देशन किया था. दोनों ही फिल्में कमर्शियल रूप से हिट रहीं. मुंबई में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'माधवन के बिना 'तनु वेड्स मनु' संभव नहीं है. इसलिए, जब भी आप 'तनु वेड्स मनु' की कोई भी अगली फिल्म देखेंगे, चाहे वह तीसरी हो, चौथी हो या पांचवीं, तो उसमें माधवन और कंगना जरूर होंगे.'

This film holds special place in my heart" R Madhavan on 'Tanu Weds Manu  Returns' completing 8 years

कास्ट बदलने के लगाए जा रहे थे कयास

इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म के तीसरे भाग की प्लानिंग की जा रही है, जिसमें नई कास्ट और एक बिल्कुल अलग कहानी होगी. इसकी मूल कहानी एक NRI के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने माता-पिता द्वारा तय किए गए रिश्ते में उस लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन वह लड़की किसी और से प्यार करती है.

शहर में आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान, फिल्म निर्माता ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या बॉलीवुड अक्सर ट्रेंड्स के पीछे भागने लगता है. इसे एक स्वाभाविक मानवीय प्रतिक्रिया बताते हुए, उन्होंने फिल्म निर्माताओं को अपनी खूबियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'आपको पता होना चाहिए कि आपकी ताकत क्या है या आप किस चीज़ में बेहतर कर सकते हैं. खुद को बार-बार दोहराना अच्छी बात नहीं है, लेकिन साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि यही वह दुनिया है जहां आप बेहतर कर सकते हैं और कुछ नया खोज सकते हैं.'

Kangana Ranaut's Tanu Weds Manu Beats Baby, Enters The 100 Crore Club -  RVCJ Media

साल 2011 में आई थी 'तनु वेड्स मनु'

2011 में रिलीज़ हुई 'तनु वेड्स मनु' में माधवन और कंगना अहम भूमिकाओं में थे, जबकि जिमी शेरगिल, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल और एजाज खान ने भी अहम किरदार निभाए थे. यह फिल्म क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों ही मोर्चों पर सफल रही. 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 56 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 2015 में इसका सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' रिलीज हुआ, जिसमें कंगना दोहरे किरदार में नजर आईं थी. बॉक्स ऑफिस पर यह एक बड़ी हिट साबित हुई और इसने दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की. यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में महिला-प्रधान फिल्मों की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक है. काफी समय से इसके तीसरे भाग के बनने की भी चर्चा चल रही है.

आनंद एल राय की नई फिल्म

नवागंतुक अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव अभिनीत नखरेवाली, आनंद एल राय का नवीनतम प्रोडक्शन है. फिल्म का निर्देशन राहुल शांकल्य ने किया है. यह फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More