SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CM के फुरसत के पल: राजनीति से वक्त निकाल दोस्त अजित को चीयर करने लंदन पहुंचे थलापति विजय, लगाया गले; तृषा की मौजूदगी में रेस को दिखाई हरी झंडी

Ajith and Vijay Silverstone Moment: सिल्वरस्टोन रेसिंग ट्रैक पर उस वक्त गजब का नजारा देखने को मिला, जब तमिल सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स अजित कुमार और थलापति विजय एक साथ नजर आए. सालों की कथित दुश्मनी की अफवाहों को किनारे रख दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और जमकर चीयर किया. इस खास मौके पर तृषा भी मौजूद रहीं.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 13, 2026, 07:57 AM IST | Updated: Sep 13, 2026, 08:45 AM IST
Image Credit: दोस्त अजित कुमार को चीयर करने पहुंचे थलापति विजय (AI)
Join

ब्रिटेन के मशहूर सिल्वरस्टोन सर्किट पर शनिवार का दिन सिनेमा और खेल प्रेमियों के लिए बेहद यादगार बन गया. यहां ऑर्गेनाइज हुई मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार अजित कुमार और थलापति विजय एक साथ दिखाई दिए. जैसे ही दोनों सितारे ट्रैक पर आमने-सामने आए, वहां मौजूद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस रेस को तमिलनाडु के CM थलापति विजय ने हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद अजित की टीम ‘अजित रेडएंट बाय विराज’ ने पूरे दम-खम के साथ मुकाबला किया और ओवरऑल 38वीं जगर पर अपनी रेस पूरी की.

दोनों दिग्गजों की ये मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई हुई है. रेस शुरू होने से पहले अजित कुमार ट्रैक पर पहुंचे और गर्मजोशी से आगे बढ़कर विजय और उनकी पूरी टीम का वेलकम किया. दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को बड़े प्यार से गले लगाया और फिर एरेना की तरफ बढ़ गए. साथ ही दोनों ने स्टार्स ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया. सबसे खास पल वो रहा जब खुद विजय ने वहां खड़े फैंस से अपील की कि वे अजित कुमार के लिए जोर-जोर से हूटिंग करें और उनका हौसला बढ़ाएं. दोनों स्टार्स का ये पल फैंस के खास और यादगार पलों में शामिल हो गया.

सालों पुरानी राइवलरी की चर्चाओं पर लगा ब्रेक

अजित और विजय के इस दोस्ताना अंदाज ने सोशल मीडिया पर सालों से चल रही कड़वाहट और दुश्मनी की अफवाहों को पूरी तरह से खत्म कर दिया. हालांकि, दोनों कलाकारों के करीबी हमेशा यही कहते रहे हैं कि उनके बीच बहुत ही अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं, लेकिन इंटरनेट पर दोनों के फैंस अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ भिड़े रहते हैं. इस रेस के दौरान विजय भी पूरी तरह से रेसिंग गियर पहने नजर आए, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड दिखे. हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया कि उन्होंने ट्रैक पर गाड़ी चलाई या नहीं, लेकिन उन्होंने ट्रैक किनारे खड़े होकर हरी झंडी लहराते हुए रेस शुरू करवाई.

पहले ठुकराया, अब 100 करोड़ का दिया ऑफर: कब OTT पर दस्तक देगी 200 करोड़ कमाने वाली Hanuman Ansh? प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

सिल्वरस्टोन पहुंचीं तृषा और राधिका सरथकुमार

इस रेस की चमक सिर्फ अजित कुमार और विजय तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी चार चांद लगा दिए. तृषा ने अजित कुमार और विजय दोनों के साथ ही कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है. रेस वाले दिन से कुछ ही देर पहले दिग्गज अदाकारा राधिका सरथकुमार ने लंदन से तृषा के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की थी. इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस को अंदाजा हो गया था कि ब्रिटेन में कुछ बहुत बड़ा और दिलचस्प होने वाला है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

सोशल मीडिया पर मिला ‘थला’ को भरपूर प्यार

राधिका सरथकुमार ने तृषा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए रेस से पहले अजित कुमार को अपनी शुभकामनाएं भी भेजी थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘लंदन में बेहद खूबसूरत तृषा से मुलाकात हुई! हमारे अपने ‘थला’ अजित कुमार को इस वीकेंड ट्रैक पर उतरने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं’. राधिका खुद भी सिल्वरस्टोन सर्किट पर मौजूद थीं और उन्होंने मुकाबले से पहले अजित से मुलाकात का एक छोटा वीडियो भी इंटरनेट पर पोस्ट किया. उनके इस वीडियो पर दोनों कलाकारों के फैंस ने जमकर कमेंट्स किए और इसे तमिल सिनेमा का सबसे ऐतिहासिक और खूबसूरत पल बताया.

मोटरस्पोर्ट्स के प्रति अजित के जुनून की तारीफ

अजित कुमार के मोटरस्पोर्ट्स के लिए जबरदस्त प्यार और समर्पण की तारीफ करते हुए राधिका ने लिखा, ‘अजित को इतने जुनून, समर्पण और पूरे फोकस के साथ देखना वाकई बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है. इतनी बड़ी अचीवमेंट हासिल करने के बाद भी वे हमेशा की तरह बेहद विनम्र और हैंडसम हैं, जो हर किसी के लिए एक बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं’. सिल्वरस्टोन में एक साथ नजर आए इन सभी सितारों ने ये साबित कर दिया कि खेल और आपसी सम्मान के आगे किसी भी तरह की कॉम्पिटिशन मायने नहीं रखता. दोनों सितारों का ये दोस्ताना अंदाज सिनेमा जगत में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES