SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खूबसूरती के लिए होती है तमन्ना भाटिया की तारीफ, अब सद्गुरु से पूछा सुंदरता का असली मतलब; वीडियो वायरल

अक्सर अपनी खूबसूरती और लुक्स के लिए तारीफ पाने वाली तमन्ना भाटिया ने सद्गुरु से सुंदरता के असली मायने को लेकर सवाल किया. एक्ट्रेस जानना चाहती थीं कि आखिर खूबसूरती की सही परिभाषा क्या है. सद्गुरु के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 23, 2026, 19:33 IST | Updated: Nov 23, 2026, 20:05 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए अपनी खूबसूरती को लेकर तारीफें पाना कोई नई बात नहीं है. अपनी स्किन टोन की वजह से सालों तक 'मिल्की ब्यूटी' कहे जाने से लेकर अन्नू कपूर की महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी तक, उन्होंने सब कुछ झेला है. हाल ही में जग्गी वासुदेव, यानी सद्गुरु से बात करते हुए एक्ट्रेस ने असल में खूबसूरती का क्या मतलब पूछा है. उन्होंने यह भी बताया कि उनसे अक्सर कहा जाता है कि वह बहुत खूबसूरत हैं.

दरअसल, हाल ही में सद्गुरु की नई किताब डिसअपीयरिंग फेसेस पर मुंबई में विचार-विमर्श का था. इस दौरान तमन्ना भाटिया का ध्यान किताब में शामिल कुछ शानदार तस्वीरों पर गया. इसमें सद्गुरु द्वारा खींची गई पिछले 5 दशक की कुछ ऐसी तस्वीरें थीं जो बहुत शानदार थीं. इन तस्वीरों में लोग अपनी वास्तविकता में लीन नजर आ रहे थे और अपनी उम्र के साथ कन्फरटेबल लग रहे थे.

तमन्ना भाटिया ने सद्गुरु से पूछा सवाल?

वहीं, इस दौरान तमन्ना ने सद्गुरु से पूछा कि क्या सुंदरता विरासत में मिलती है या इसे बनाया जाता है. एक्ट्रेस पूछती हैं, 'मैं लोगों से मिलती हूं, वे मुझे देखते हैं और उन्हें लगता है कि मैं सुंदर हूं. जीवन के अंत तक हम जैसे दिखते हैं, क्या वह हमें मिला हुआ है या हम खुद उसे बना रहे हैं?'

Dar-E-Nijaat: न महंगे तोहफे, न बड़े वादे और न दिखावा; क्यों भारतीय लड़कियों के दिलों पर राज कर रहा पाकिस्तानी ड्रामे का अबू बकर?

सद्गुरु ने जवाब दिया, 'किसी की नाक या ठुड्डी कैसी है, या उसे जो भी जेनेटिक फायदा मिला है. वह पूरी तरह से यह तय नहीं करता कि कोई कैसा दिखेगा? यह कुछ हद तक तो तय करता है, लेकिन बाकी सब इस बात पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति खुद को कैसे ढालता है. आपकी नाक या ठुड्डी चाहे जैसी भी हो. लेकिन अगर आप देखें, तो एक खुशमिजाज चेहरा हमेशा खूबसूरत होता है. है ना? और ऐसा हम सभी कर सकते हैं. देखिए, मैंने भी तो इन सबके साथ (अपनी लंबी दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए) काम चला लिया .'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी नजर में ये इंसान के संपूर्ण जीवन को लेकर उत्साह को कम कर देता है और उसे सिर्फ एक स्टेज ऑफ लिविंग तक के अनुभवों तक ही सीमित कर देता है. जबकी ये सभ्यता इस बात को पूरी तरह से खारिज कर देती है कि कैसे एक इंसान के पूरे जीवनकाल में ग्रो करने और बदलने की भी अपनी एक अलग महत्ता है. इसलिए अगर हम जीवन को लेकर सिर्फ एक तरह का ही अप्रोच रखेंगे तो इसे सम्पूर्ण रूप से नहीं जी पाएंगे.'

 

 

जब 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए शरवरी वाघ को लव रंजन ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे खोला बॉलीवुड का रास्ता

प्रमोशन पर दौरान तमन्ना ने 'मिल्की ब्यूटी' पर दिया था जवाब

बता दें कि अपनी फिल्म 'ओडेला 2' के प्रमोशन के दौरान तमन्ना ने एक रिपोर्टर के 'मिल्की ब्यूटी' वाले सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा था, 'आप 'मिल्की ब्यूटी' कह रहे हैं, लेकिन आपने एक 'मिल्की ब्यूटी' को देखकर यह कैसे सोच लिया कि वह 'शिव शक्ति' नहीं हो सकती? आपके सवाल में ही इसका जवाब छिपा है. वे 'मिल्की ब्यूटी' को ऐसी चीज नहीं मानते जिस पर शर्मिंदा होना पड़े या बुरा महसूस करना पड़े.' उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के ग्लैमर का जश्न मनाया जाना चाहिए. उन्होंने आगे जोड़ा, 'अगर हम खुद को एक खास नजरिए से देखते हैं, तो फिर कोई और हमारी इज्जत नहीं कर सकता.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES