SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अन्नू कपूर के 'दूधिया बदन' कमेंट पर तमन्ना भाटिया ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

अन्नू कपूर के दूधिया बदन वाले कमेंट पर तमन्ना भाटिया ने अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वह इन बातों को नजरअंदाज करती हैं. एक्ट्रेस ने बोला कि उनका पूरा फोकस उनके करियर पर है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 28, 2026, 09:46 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 09:53 PM IST
Image Credit: अन्नू कपूर के कमेंट पर तमन्ना भाटिया का रिएक्शन
Join

तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है. अन्नू कपूर ने साल 2025 में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया की तारीफ करते हुए कहा था कि आहा माशाअल्लाह क्या दूधिया बदन है. अन्नू कपूर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इंटरनेट पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.वहीं अब तमन्ना भाटिया ने इस कमेंट पर अपनी राय रखी है.

अन्नू पूर के कमेंट को लेकर किया सवाल

NDTV से खास बातचीत में तमन्ना भाटिया से सवाल किया गया था कि उनके रंग को लेकर कमेंट किया गया था. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि लोग उन्हें केवल खूबसूरती या ग्लैमरस अंदाज से बढ़कर देखें. एक्ट्रेस ने बोला कि एक क्रिएटिव इंसान के लिए सबसे जरूरी है कि वह दूसरों की बात को सुने, लेकिन साथ में यह भी समझना होगा कि आपको किन बातों को अपने पास रखना है और किन बातों को नजरअंदाज करना है.

एक्ट्रेस ने बोला कि वह ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देती हैं. उनका फोकस करियर, काम और भविष्य पर है. मैं अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करती हूं. सच बोलू तो मैं मेरा काम एक सेवा जैसा है जिसे मैं करना चाहती हूं. वो काम मैं करती भी हूं.

क्या था अन्नू कपूर का कमेंट

साल 2025 में एक पॉडकास्ट में अन्नू कपूर से पूछा गया था क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद है? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने बोला था आहा माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है. उनके इस कमेंट की वजह से उनको इंटरनेट पर ट्रोल किया गया था. ट्रोलिंग के बाद एक्टर को अपने बयान की सफाई देनी पड़ी थी.

एक्टर ने सफाई में बोला कि भारतीयों ने सालों तक अंग्रेजो की गुलामी सही है ना, इसलिए अंग्रेजी में गाली दे दूं तो बड़ी अच्छी लग सकती है, इससे कोई दिक्कत नहीं होती है. वहीं मैं हिंदी में गाली दे दूं तो चुभ जाती है.स्वतंत्रता तो मिल गई है लेकिन लोग मानसिक रूप से अभी भी गुलाब है. मिल्की बॉडी बोलने पर कोई दिक्कत नहीं है. किसी महिला को मिल्की बॉडी बोलो तो चलेगा. मैंने तो बोला था कि अगर आपको बुला लगा तो मैं माफी मांगता हूं.

15 साल की उम्र में शुरू किया काम

तमन्ना भाटिया ने 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी.  एक्ट्रेस ने साल 2005 में रिलीज फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES