SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जया बच्चन Lite: तापसी पन्नू का 'पैपराजी' पर एटीट्यूड पड़ा भारी? सीनियर एक्ट्रेस वाली अकड़ पर हुईं ट्रोल तो ऐसे दिया रिएक्शन

Taapsee Pannu Paparazzi Controversy: 'पिंक' एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर खबरों के हिस्सा बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने जया बच्चन की जमकर तारीफ की और उन्हें एक मजबूत महिला बताया. साथ ही एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ अपने रिश्ते और पर्सनल बाउंड्री पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उनके जैसी वूमन कैमरा कल्चर के लिए खतरा मानी जाती हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 10, 2026, 07:33 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 08:12 AM IST
Image Credit: जया बच्चन Lite: तापसी पन्नू का 'पैपराजी' पर एटीट्यूड पड़ा भारी? सीनियर एक्ट्रेस वाली अकड़ पर हुईं ट्रोल तो ऐसे दिया रिएक्शन
Join

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'गांधारी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्म में उनका दमदार अंदाज देखने को मिला है और इसी के साथ एक बार फिर उनके बेबाक अंदाज की चर्चा भी तेज हो गई है. तापसी उन एक्ट्रेसेस में हैं, जो अपनी बात खुलकर रखने से पीछे नहीं हटतीं. पैपराजी के साथ उनके रिश्ते भी कुछ ऐसे ही रहे हैं. कई मौकों पर फोटोग्राफर्स के साथ उनकी बहस देखने को मिली है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं. कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन से तक कर दी.

तापसी और पैपराजी के बीच तनाव की सबसे ज्यादा चर्चा में साल 2022 में फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के दौरान हुई थी. उस समय तापसी के देर से पहुंचने को लेकर एक पैपराजी ने शिकायत की थी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. तापसी ने फोटोग्राफर के रवैये पर सवाल उठाते हुए पलटकर जवाब दिया था. उनका कहना था कि फोटोग्राफर बदतमीज था और ऐसा बर्ताव कर रहा था, जैसे उनकी फोटोज खींचकर उन पर कोई एहसान कर रहा हो.

'दूसरी जया बच्चन' कहे जाने पर तापसी का जवाब

तापसी और पैपराजी के बीच हुए इस घटना के बाद कुछ कैमरामैन ने तापसी को रूड और गुस्सैल तक बताया था. वहीं बाद में एक फोटोग्राफर ने ये भी दावा किया कि उनके रवैये की वजह से कई साथी फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींचना पसंद नहीं करते हैं. पैपराजी के साथ इन विवादों की वजह से सोशल मीडिया पर तापसी को 'दूसरी जया बच्चन' और 'जया बच्चन Lite'जैसे नाम भी दिए जाने लगे. इसकी वजह ये है कि तापसी भी कई बार फोटोग्राफर्स पर अपनी प्राइवेसी में दखल देने का आरोप लगा चुकी हैं. हालांकि, खुद की तुलना जया बच्चन से किए जाने पर तापसी इसे बुरा नहीं मानतीं हैं.

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा,'मुझे लगता है कि ये तारीफ है. मैं सिर्फ पॉजिटिव एंगल देखती हूं. वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस और बहुत स्ट्रॉन्ग वूमन हैं. लोग मेरी तुलना उनसे करके मुझ पर बहुत मेहरबानी कर रहे हैं.' साथ ही तापसी ने साफ किया कि उन्होंने कभी किसी पर चिल्लाने की कोशिश नहीं की.

‘मैं किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करती’

तापसी ने अपने व्यवहार का बचाव करते हुए अपनी सीमाओं को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, मुझे परवाह नहीं है. मुझे पता है कि मैंने कभी किसी पर आवाज नहीं उठाई. ये मेरा स्वभाव नहीं है. मैं किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करती. मेरी बाउंड्री बहुत क्लियर हैं और क्लियर बाउंड्री वाली महिला से लोग बहुत डरते हैं. सही-गलत के बारे में मेरी समझ उनके सामने बिल्कुल साफ है और उन्हें ये पसंद नहीं आता. मुझसे उम्मीद की जाती है कि मैं थोड़ा और विनम्र और ज्यादा शालीन रहूं. असल में, वो मुझ पर चिल्लाते हैं. मुझे ये पसंद नहीं है.'

तापसी! तापसी! तापसी! क्यों चिल्लाना है?

तापसी ने आगे बताया कि लगातार उनका नाम चिल्लाना भी उन्हें पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, 'मेरे बड़े होने के बाद मेरे माता-पिता के अलावा किसी ने मुझ पर कभी चिल्लाया नहीं. वो हमेशा 'तापसी! तापसी! तापसी!' चिल्लाते रहते हैं. अगर आप मेरे पास खड़े हैं, तो चिल्लाना क्यों चाहते हैं? मैंने कभी भी उन्हें उसी लहजे में जवाब नहीं दिया, जबकि मुझे देना चाहिए था. इसके बाद भी, अगर वो मुझे गुस्सैल कहते हैं, तो शायद उन्हें इस शब्द का मतलब ही नहीं पता.' इस मुद्दे के बीच अब 'गांधारी' को लेकर तापसी की चर्चा के बीच उनका ये बयान फिर से सामने आया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES