App

बिना शादी के मां बनना चाहती थी स्वरा भास्कर, अनजान डोनर के साथ 2 बार ट्राई किया IVF प्रोसेस

स्वरा भास्कर इन दिनों राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने पर्सनल बात खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि शादी से पहले उन्होंने मां बनने के बारे में सोचा था. दो बार IVF का भी ट्राई किया था.

बिना शादी के मां बनना चाहती थी स्वरा भास्कर, अनजान डोनर के साथ 2 बार ट्राई किया IVF प्रोसेस

स्वरा भास्कर रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रही हैं. शो में स्वरा ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. एक समय था जब स्वरा भास्कर को लगा था कि शायद उनकी शादी ना हो, लेकिन उन्हें पता था कि उन्हें मां बनना है. उन्होंने लाइफ में पार्टनर का इंतजार करने की बजाय मां बनने का फैसला लिया.

राइज एंड फॉल 2 में स्वरा भास्कर ने दूसरे कंटेस्टेंट्स से बातचीत में बोला लाइफ में एक समय आया था जब उन्होंने अपने माता-पिता से IVF को लेकर खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने बताया है कि वह बिना शादी  के मां बनना चाहती थी. मैं IVF करवाने के लिए तैयार थी, मैंने अपने माता-पिता को मना भी लिया था. मैंने बोला मेरी शादी होने से रही, मैं IVF से बच्चा करूंगी.

शादी से पहले बनना चाहती थी मां

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके माता-पिता को इस बात को समझने में थोड़ा समय लगा. स्वरा ने बताया कि मेरे माता-पिता बहुत ही अच्छे लोग हैं. उन्होंने बाला ठीक है. उन्होंने मुझे बोला कि भारत जैसे देश में यह बहुत ही मुश्किल है, अगर तुम ऐसा चाहती हो तो ठीक है.

दो बार ट्राई किया IVF

स्वरा भास्कर ने बताया है कि घर पर बातचीत की गई थी, लेकिन कोई प्लान नहीं था. उन्होंने अनजान डोनर की मदद से 2 बार IVF करवाने की कोशिश की थी. दोनों बार IVF प्रोसेस सफल नहीं हो पाया. एक्ट्रेस ने बोला मैंने अनजान डोनर के साथ दो बार IVF प्रोसेस किया था लेकिन बात नहीं बन पाई थी.

फहाद से हुई मुलाकात

इसके बाद साल 2020 जनवरी में स्वरा भास्कर की मुलाकात फहाद खान से हुई. प्रोटेस्ट दौरान दोनों की मुलाकात हुई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. स्वरा ने बताया कि हम तुरंत ही एक-दूसरे के करीब आ गए. हमने कोर्ट में शादी की, एक्ट्रेस ने 16 फरवरी 2023 में शादी की थी.  23 सितंबर 2023 को स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया.

स्वरा वर्कफ्रंट

स्वरा के काम की बात करें तो स्वरा आखिरी बार फिल्म जहां चार यार में नजर आई थीं. जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. टीवी पर लास्ट टाइम में स्वरा अपने पति के साथ पति, पत्नी और पंगा में नजर आई थी.  फहाद और स्वरा शो में तीसरे रनरअप थे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More