समंदर किनारे रोमांस, वॉटर विला में ब्रेकफास्ट... ब्वॉयफ्रेंड संग मालदीव पहुंचीं सुजैन खान, दिखाया प्यार भरा अंदाज; देखें वीडियो
Sussanne Khan Vacation: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपने फैंस के साथ नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इन दिनों हसीना मालदीव वेकेशन पर गई हुई हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर नई-नई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. इन दिनों हसीना अपने बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. दोनों इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे हुए हैं. सोशल मीडिया पर हसीना ने इसका वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में सुजैन खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. समंदर का नीला पानी, खूबसूरत नजारे और सुकून भरे पल हर किसी का दिल जीत रहे हैं. वीडियो में काफी शानदार नजारा देखने को मिल रहा है. सुकून भरे पल इस वीडियो को खास बना रहे हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते रहते हैं. जैसे ही दोनों सितारों का मालदीव से वीडियो सामने आया, वैसे ही यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
सुजैन खान ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो
सुजैन खान और अर्सलान ने कोलैब करके मालदीव का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा अपना जन्नत जैसा ठिकाना जिंदगी, शुक्रिया! हमारे सारे सपने सच हो गए.' इस वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत पल बिताता नजर आ रहा है. इस वीडियो में वॉटर विला भी नजर आ रहा है. वीडियो में कई और खास पल देखने को मिल रहे हैं, जिसमें सुजैन और अर्सलान एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं. कभी कपल साथ में ब्रेकफास्ट कर रहा है, तो कभी समुद्र किनारे बीच पर रोमांस कर रहा है. फैंस वीडियो को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' में फिर आएगा बड़ा लीप, रूपाली गांगुली को छोड़ पूरी कास्ट होगी रिप्लेस? मेकर्स की नई तैयारी
देखें कपल का रोमांटिक वीडियो
एक साथ शो में नजर आया था कपल
बता दें कि अर्सलान गोनी पेशे से एक एक्टर हैं. कुछ वक्त पहले अर्सलान अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आए थे. शो में अर्सलान कई बार कुशाल टंडन के साथ लड़ते नजर आते थे. दोनों को फैंस साथ में काफी पसंद करते थे. इसके अलावा अर्सलान कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा की थ्रिलर वेब सीरीज 'कुणाल मट्टू' में वह महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे. यह सीरीज सोनी लिव ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी. उनके अब तक के प्रोजेक्ट्स में इस शो को काफी दमदार माना जाता है. सुजैन और अर्सलान करीब 5 साल से साथ हैं.