App

सुशांत सिंह राजपूत केस: ‘भाई के पैर टूटे, आंखों में भी चोट...’ बहन श्वेता ने शेयर की पोस्टमार्टम डिटेल्स

Sushant Singh Rajput death case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 6 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन इस मामले में हर दिन कुछ न कुछ सुनने को आता है. वहीं अब एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सुशांत की पोस्टमार्टम से जुड़ी जानकारी दी है.

सुशांत सिंह राजपूत केस: ‘भाई के पैर टूटे, आंखों में भी चोट...’ बहन श्वेता ने शेयर की पोस्टमार्टम डिटेल्स
Image Credit: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर बड़ा खुलासा किया है.

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उनसे जुड़े सवाल आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं. अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिससे ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. श्वेता ने अपने भाई के पोस्टमार्टम को लेकर कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. श्वेता के मुताबिक, हाल ही में उनकी बात उस इंसान से हुई, जिसने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था. उन्होंने दावा किया कि पोस्टमार्टम से जुड़ी बातचीत में बंदूक के इस्तेमाल, पैर टूटने और आंखों पर चोट जैसी हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो मैसेज में श्वेता ने कहा कि उन्हें हाल ही में पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी मिली. उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'हमें हाल ही में पता चला कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमॉर्टम किया था, उसने बताया कि बंदूक का इस्तेमाल हुआ था, उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत ज्यादा जोर का इस्तेमाल हुआ था. उनकी आंखों पर भी चोट लगी थी.

सुंशात सिंह की मौत पर फिर उठे कई सवाल!

श्वेता के इस बयान के बाद सुशांत के फैंस के बीच एक बार फिर उनके निधन से जुड़े पुराने सवालों को जिंदा कर दिया है. श्वेता ने अपने मैसेज में उन लोगों का भी जिक्र किया, जो अटलांटा से लौटने के बाद उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिले और सुशांत को याद कर इमोशनल हो हुए. श्वेता ने कहा, 'आप में से सैकड़ों लोग आए, मुझे गले लगाया और रोए... भाई के लिए रोए. आप सभी को लगा कि भाई के साथ जो हुआ, वो गलत था.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक्टर की बहन के मुताबिक, भाई को लेकर लोगों का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है. यही वजह है कि सुशांत से जुड़ी कोई भी नई बात सामने आने पर उनके फैंस उसे लेकर अपने दर्द को जाहिर करते हैं. श्वेता ने अपने वीडियो में सिर्फ सुशांत से जुड़े दावों की बात नहीं की, बल्कि अपने दिल की बात भी खुलकर रखी. उन्होंने कहा कि किसी अपने के साथ कुछ बुरा होने का दर्द क्या होता है, वो समझती हैं.

भाई को खोने का दर्द किया बयां

श्वेता ने अपने भाई को खोने के दर्द को बयां करते हुए कहा, 'मैं जानती हूं कि जब किसी अपने के साथ ऐसी कोई घटना होने के बारे में सोचा जाए तो कैसा महसूस होता है. जब ये आपके साथ होता है, तो आप शायद माफ कर सकते हैं.' इसके आगे उन्होंने कहा, 'लेकिन अगर ये आपके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ती है. लेकिन देखिए, 'मैं नफरत, बदले की भावना या नाराजगी में नहीं डूबना चाहती. मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और ईश्वर के लिए खड़ा होना है.'

sushant singh rajput

‘दर्द ही बदलाव का जरिया है’, लोगों से की खास अपील

इस वीडियो मैसेज के आखिर में श्वेता ने लोगों से नेगेटिविटी से दूर रहने और अच्छाई पर भरोसा बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा,  'मैं नहीं चाहती कि आप लोग ईश्वर या अच्छाई से भरोसा खोएं. दुनिया में नाइंसाफी है. ठीक है, मैं ये मानती हूं और हो सकता है कि अच्छे लोगों को बहुत दर्द से गुजरना पड़े. लेकिन दर्द ही बदलाव का जरिया है.' उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए अपने दिल को नेगेटिविटी से न भरने दें और प्यार से ही हीलिंग होती है. मैं प्यार के साथ खड़ी हूं और मुझे उम्मीद है कि आप भी प्यार, ईश्वर और अच्छाई के लिए मेरे साथ खड़े होंगे.' 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था. उनकी मौत को ऑफिशियली सुसाइड के तौर पर रिपोर्ट किया गया था. श्वेता के हालिया दावों के बाद ये मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More