SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुचित्रा पिल्लई के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी? इंडिगो एयरलाइंस पर भड़कीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस और मॉडल सुचित्रा पिल्लई ने इंडिगो एयरलाइंस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है. एक्ट्रेस का कहना है कि सीट बुक होने के बाद भी उन्हें फ्लाइट में अपनी सीट से हटने के लिए बोला गया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 02, 2026, 04:09 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 04:16 PM IST
Image Credit: इंडिगो के रवैये से नाराज हुईं सुचित्रा पिल्लई
Join

मॉडल और एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बुक की हुई सीट की वजह से काफी परेशानी हुई. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने पहले से ही अपनी पसंदीदा सीट बुक की थी, इसके बावजूद उन्हें पीछे की सीट पर बैठने के लिए बोला गया. उन्हें बाद में पता चला कि उनके बगल वाली सीट एक स्टाफ मेंबर को दे दी थी, जबकि उन्हें बोला गया कि वह जगह खाली है.

सुचित्रा ने की एयरलाइन की आलोचना

सुचित्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है. इसमें उनका सीट नंबर कई बार बदला हुआ नजर आ रहा है. कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिका- बहुत बढ़िया इंडियो. फ्लाइट के लिए बस में चढ़ने से ठीक पहले, पास स्कैन करने वाली एक बदतमीज स्टाफ लेडी और वहां मौजूद आदमी ने मेरा पास ले लिया, और प्लेन के पीछे मेरी सीट 3C की जगह 34c कर दी और कहा कि प्लीज इस सीट पर बैठिए और टेक ऑफ के बाद अगर आपकी सीट खाली हो तो आप 3c सीट पर वापस जा सकते हैं,  एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे हिप में प्रॉब्लम है. मुझे आगे की सीट चाहिए. उन्होंने कहा कि ठीक है, अगर तुम्हें नहीं चाहिए तो मैं बदल दूंगी.

इस प्रोसेस में लगभग 6 मिनट बर्बाद हुए क्योंकि मेरे साथी एक्टर्स मेरे साथ वेट कर रहे थे. बोर्ड करने पर पता चला कि मेरे बगल वाली सीट खाली है. एक स्टाफ मेंबर को मेरी रो में सीट दे गई. सुचित्रा ने एयरलाइंस से सवाल करते हुए पूछा कि यह सब एक स्टाफ मेंबर को सीट देने के लिए किया. जबकि पैसेंजर अपनी सीट काफी पहले बुक कर लेते हैं. इसके लिए एक्ट्रेस ने एयरलाइंस से एक्सप्लेनेशन भी मांगा है. मैं इंडिगो से एक सही एक्सप्लेनेशन का इंतजार कर री हूं, क्योंकि मैं एक ब्लू चिप मेंबर हूं. सालों से इंडिगो में ट्रैवल कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि स्टाफ मेंबर से पूछा जा सकता है कि उसे मुझसे पुछे बिना ऐसा करने का क्या हक था. मैं अभी टेक ऑफ कर रही हूं. देखते हैं मुझे जवाब कब मिलता है.

कौन हैं सुचित्रा पिल्लई?

सुचित्रा पिल्लई पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. बॉलीवुड से लेकर ओटीटी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं. सुचित्रा को उनके सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता है. साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है में उन्होंने सैफ अली खान की मंगेतर का रोल किया था जो कि काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा वह पेज3, प्यार के साइड इफेक्ट्स, फैशन, लागा चुनरी में दाग जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वेब मेड इन हेवन, बेताल, हैलो मिनी जैसी सीरीज में भी काम कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें- 'हमेशा से हिंदू विरोधी रही हैं...', दीया मिर्जा पर मुंबई की मेयर का तीखा हमला; BMC से ब्लैकलिस्ट होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES