'रामायण' के मुरीद हुए बाहुबली के डायरेक्टर: रणबीर कपूर को बताया शानदार, यश और साई पल्लवी की भी की जमकर तारीफ
एस.एस. राजामौली ने 'रामायण' की जमकर तारीफ की है. एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा, 'रामायण फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके सीन देखने में अद्भुत हैं. रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी खूंखार है.' आइए पोस्ट पर नजर डालते हैं-
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. जाने-माने फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भी सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पर अपनी राय रखी, जिसमें उन्होंने बताया कि भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर ने काफी शानदार अभिनय किया है.
रणबीर कपूर की 'रामायण' आज सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक धमाल मचा रही है. हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद इसका मुरीद हो चुका है. हाल ही में एसएस राजामौली ने 'रामायण' की जमकर तारीफ की और एक्स पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने हर किरदार की जमकर तारीफ कर दी.
राजामौली ने बाधें तारीफों के पुल
एक्स (पहले ट्विटर) पर राजामौली ने लिखा, 'रामायण फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके सीन देखने में अद्भुत हैं. राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से शांत, लेकिन शानदार लगे हैं. रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी खूंखार है, वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं. प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स... मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया. इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारने के लिए नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को बधाई.'
'रामायण' के ट्रेलर की भी राजामौली ने की थी तारीफ
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब राजामौली ने इस फिल्म के लिए अपनी राय दी हो. इससे पहले जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और टीम के विजन की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'रामायण एक ऐसी कहानी है, जिसे हर भारतीय कहानीकार कभी न कभी सुनाना चाहता है. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का इसे इतने बड़े पैमाने पर पर्दे पर लाना वाकई खुशी की बात है. हर कलाकार ने इन कालजयी किरदारों में गहराई और जान डाल दी है. 5 नवंबर का इंतजार है. पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार 'रामायण'! पहले दिन कितने करोड़ की हो सकती है ओपनिंग? टूटेंगे कई रिकॉर्ड
'वाराणसी' की तैयारी में जुटे राजामौली
वहीं, राजामौली अपनी अगली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' की तैयारी में भी जुटे हुए हैं, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म निर्माता ने पहले ही बताया था कि उनकी आने वाली फिल्म का रामायण से संबंध है. 'पॉलीगॉन' से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरी सभी फिल्में भगवान राम से जुड़े महाकाव्यों से प्रेरित होती हैं. इस फिल्म में, मुझे रामायण के ही किसी एक प्रसंग को लेकर उसे इस तरह से पेश करने का मौका मिला है.'