तलाक के बाद एक्स-वाइफ की शादी में पहुंचे 'स्पाइडर-मैन', दूल्हा-दुल्हन का रोमांस देख लोगों ने पकड़ा सिर, Photo Viral!
'स्पाइडर-मैन' फेम टोबी मैगुइरे तलाक के बाद अपनी एक्स-वाइफ जेनिफर मेयर की दूसरी शादी में पहुंच गए, जहां उन्होंने फादर की भूमिका निभाकर सबको हैरान कर दिया. इस अनोखी शादी में टोबी ने न सिर्फ रस्में पूरी कराईं, बल्कि अपनी एक्स को नए पति जियोफ ओगुन्लेसी संग रोमांस करते हुए भी देखा, जिसकी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
कई बार हॉलीवुड की शादियों में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिन पर यकीन करना आम लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. हाल ही में ज्वेलरी डिजाइनर जेनिफर मेयर की शादी में भी कुछ ऐसा ही अजीब नजारा देखने को मिला, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. हवाई में हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी ने न केवल अपनी चकाचौंध के लिए, बल्कि इस अनोखे किस्से के कारण भी दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. क्योंकि इस सेरेमनी में हॉलीवुड की पॉपुलर 'स्पाइडर-मैन' फ्रेंचाइजी के फेमस एक्टर टोबी मैगुइरे भी खास तौर पर शामिल हुए थे.
जेनिफर मेयर ने शनिवार, 10 अक्टूबर को हवाई के लग्जरी फोर सीजन्स रिजॉर्ट लानाई में ज्योफ्री ओगुनलेसी के साथ शादी की. दूल्हे ज्योफ्री ओगुनलेसी कोई आम इंसान नहीं हैं, बल्कि वो एक फेमस नाइजीरियाई अरबपति वकील और निवेश बैंकर अदेबायो ओगुनलेसी के बेटे हैं. ये कपल पिछले कुछ सालों से अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में छाया हुआ था और अब इस शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंध गया है.
एक्स-वाइफ की शादी में पादरी बन पहुंचे 'स्पाइडर मैन'
जेनिफ की इस शादी का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला अट्रैक्शन खुद टोबी मैगुइरे रहे. मेयर और टोबी ऑफिशियल सिंतबर के महीने में एक दूसरे से अलग हो गए थे, जिसके कुछ हफ्तों बाद ही, 51 साल के एक्टर ने अपनी एक्स-वाइफ की इस वेडिंग के फंक्शन और रस्मों को खुद पूरा कराया. इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में से साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे टोबी ने एक पादरी की भूमिका निभाते हुए दोनों की वेडिंग करवाई है.
कैमरे में कैद हुआ वो वायरल पल
इस सेरेमनी के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में न्यू कपल यानी जेनिफर और ज्योफ्री एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं और ठीक पास में खड़े टोबी मैगुइरे मुस्कुराते हुए इस पल को देखते हुए अजीब से एक्सप्रेशन देते हैं. एक्स-पत्नी की शादी में एक्टर की मौजूदगी और उनकी नई जर्नी की शुरुआत में खुद साथ खड़े होने के इस अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया.
सितारों से सजी महफिल
ये शादी किसी फिल्मी पार्टी से कम नहीं थी, जिसमें हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी के साथ पहुंचे, तो वहीं कोर्टनी कॉक्स, स्टाइलिस्ट रेचल जो और यहां तक की जेफ बेजोस अपनी पत्नी लॉरेन सांचेज बेजोस के साथ इस खास पल का हिस्सा बने. आपको बता दें कि टोबी और जेनिफर ने साल 2007 में शादी की थी, लेकिन साल 2016 में अलग होने के बाद आखिरकार 2020 में तलाक की अर्जी दी थी. उनके दो बच्चे भी हैं और आज ये जोड़ा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है.