SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सौरभ जोशी ने पत्नी अवंतिका से कहा- डॉग के बर्तन में पानी पीओ, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सौरभ जोशी पत्नी संग अपने बर्ताव को लेकर विवादों में रहते हैं. सौरभ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह पत्नी अवंतिका को डॉग के बर्तन में पानी पीने के लिए बोलते हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 15, 2026, 04:47 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 04:51 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ एक बार फिर ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं. ट्रूथ एंड डेयर गेम के दौरान वह पत्नी अवंतिका को डेयर देते हैं. इस दौरान उन्होंने पत्नी को अपने डॉग के बर्तन से पानी पीने का डेयर दिया. अवंतिका शुरू में गुस्सा करती हैं. इसके बाद वह अपना डेयर कंप्लीट करती हैं और बर्तन से पानी पीती हैं. इंटरनेट पर सौरभ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स सौरभ को पत्नी के साथ खराब बर्ताव के लिए ट्रोल कर रहे हैं. यूजर सौरभ की इन हरकत को खराब बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं सौरभ

पत्नी को दिए डेयर की वजह से सौरभ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इंटरनेट पर यूजर कमेंट कर रहे हैं कि अगर ये स्क्रिप्टेड है तो बहुत ही खराब कंटें है. आपको इस तरह के कंटेंट को नॉर्मलाइज नहीं करना चाहिए. अन्य यूजर ने लिखा- ये वीडियो बिल्कुल भी फनी नहीं है. ये डेयर बहुत ही शर्मनाक है. इस तरह की चीजे मजाक का पार्ट नहीं हो सकता है. एक यूजर ने लिखा- भाई ये बहुत ज्यादा हो गया. अवंतिका आपको इस तरह का बर्ताव करने दे रही है. मैं अगर होती तो पूरा घर सर पर उठा लेती.

Even as a joke this is not fine, she obviously is denying to do this gross act. Inframe: new money Sourav Joshi with poor brain.
by u/TipTopChuck in InstaCelebsGossip

कौन है सौरभ जोशी?

सौरभ जोशी पॉपुलर यूट्यूबर हैं. वह डेली व्लॉगिंग में फैमिली लाइफ, ट्रैवल एक्सपीरियंस के बारे में वीडियो बनाते हैं. सौरभ नॉर्मल पहाड़ों की लाइफ और फैमिली की बातों को रिकॉर्ड कर वीडियो बनाते हैं. लोग उनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं. सौरभ ने साल 2019 में वीडियो बनाना शुरू किया था. सौरभ और अवंतिका की शादी साल 2025 में हुई थी. सौरभ की शादी काफी चर्चा में रही थी. सौरभ ने शादी के हर एक फंक्शन का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर शेयर किया था.

उनकी पत्नी अवंतिका गिर जाती है, लेकिन सौरभ का पूरा ध्यान वीडियो बनाने पर होता है. इस वीडियो से सौरभ की वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी. सौरभ को काफी ट्रोल किया गया था. सौरभ जितना ट्रोल हुए थे उनकी यूट्यूब पर वीडियो पर व्यूज भी उतने बढ़े थे. अवंतिका संग उनका अजीब बर्ताव वाले वीडियो पर ट्रोलिंग की वजह से व्यूज ज्यादा आते हैं. सौरभ ने अवंतिका को शादी से पहले छिपाकर रखा था. अवंतिका का चेहरा शादी के समय दिखा था. इससे पहले अवंतिका मास्क लगाए दिखती थी. शादी के बाद से अंवतिका सौरभ के साथ व्लॉगिंग करती हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES