App

Disha Salian Case: मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं... दिशा सालियन से कनेक्शन पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'कभी मुलाकात नहीं हुई'

Sooraj Pancholi On Disha Salian Case: सीबीआई की एफआईआर के बाद दिशा सालियन का तथाकथित आत्महत्या मामला एक बार फिर खबरों में है. इस बीच एक्टर सूरज पंचोली ने मामले में अपनी कथित कनेक्शन को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दिशा सालियन और आदित्य ठाकरे से मुलाकात से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.

Disha Salian Case: मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं... दिशा सालियन से कनेक्शन पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'कभी मुलाकात नहीं हुई'
Image Credit: दिशा सालियन से कनेक्शन पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी


Sooraj Pancholi On Disha Salian Case: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत का मामला एक बार फिर खबरों में छाया हुआ है. सीबीआई की एफआईआर के बाद इस मामले को लेकर कई पुराने सवाल और नाम फिर से सामने आने लगे हैं. इसी बीच एक्टर सूरज पंचोली ने भी अब पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया और अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में सूरज पंचोली का नाम दिशा सालियन मामले से जोड़ा जाता रहा है. अब एक्टर ने सामने आकर इन अफवाहों पर अपनी बात साफ कर दी है. सूरज का कहना है कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई कॉन्टैक्ट या मुलाकात नहीं हुई और न ही उन्होंने शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे से कभी मुलाकात की है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने बयान में सूरज पंचोली ने कहा कि पिछले कई सालों से अलग-अलग रिपोर्ट्स और बयानों में उनका नाम दिशा सालियन की मौत से जुड़े विवाद में घसीटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इन बातों पर कोई रिएक्शन न देने का फैसला किया था, लेकिन लगातार उनका नाम सामने आने के बाद उन्हें लगा कि अब कुछ बातें पब्लिकली साफ करना जरूरी है.

दिशा को जानने से किया इनकार

सूरज ने इस मामले पर बात करते हुए बेहद साफ-साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी दिशा सालियन से सामने या किसी दूसरे के जरिए मुलाकात नहीं की है. उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी आदित्य ठाकरे से भी कभी मुलाकात नहीं हुई है. यानी एक्टर ने उन सभी दावों से खुद को अलग कर लिया है, जिनमें उनका नाम इस मामले से जोड़ा जाता रहा है.

सीबीआई और पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है बयान

सूरज पंचोली ने अपने बयान में जांच एजेंसियों के साथ हुई पूछताछ का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सीबीआई और पुलिस उनसे पहले ही पूछताछ कर चुकी हैं और उनका बयान करीब चार से पांच साल पहले दर्ज किया गया था. एक्टर ने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. अगर फ्यूचर में किसी जांच एजेंसी को उनसे किसी तरह की जानकारी चाहिए या दोबारा पूछताछ करनी हो, तो वो पूरी तरह मदद करने के लिए तैयार हैं. सूरज के मुताबिक, उन्होंने अब तक अपने बारे में सामने आने वाली हर खबर पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा. लेकिन दिशा सालियन की मौत से जुड़े मामले में उनका नाम लगातार सामने आने के कारण उन्होंने इस बार अपनी बात सबके सामने रखना बेहतर समझा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिना सबूत नाम जोड़ना बताया गलत

सूरज पंचोली ने अपने नाम को इस मामले से बार-बार जोड़ने को परेशान करने वाला और गलत बताया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई दावा करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी और फैक्ट्स की जांच जरूर की जानी चाहिए. एक्टर ने कहा कि किसी खबर या बहस को सबूत नहीं माना जा सकता है. उन्होंने जांच अधिकारियों से भी इस मामले में कथित तौर पर फैलाए जा रहे झूठे दावों और गलत कहानियों की जांच करने की अपील की है. सूरज का कहना है कि किसी व्यक्ति की मौत जैसी गंभीर घटना को आधार बनाकर बिना सही सबूत किसी दूसरे इंसान की इमेज को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है.

बोले- कानून और जांच एजेंसियों पर भरोसा

अपने बयान के आखिर में सूरज पंचोली ने कहा कि उन्हें कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और इससे उन तमाम सवालों का जवाब भी मिल सकेगा, जिनकी वजह से पिछले कई सालों से ये मामला चर्चा में बना हुआ है. सूरज ने एक बार फिर साफ किया कि वो जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. फिलहाल सीबीआई की एफआईआर के बाद दिशा सालियन मामले ने फिर से लोगों का ध्यान खींचा है और सूरज पंचोली के इस बयान ने भी इस पूरे विवाद को लेकर फिर से एक नई बहस छेड़ दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More