SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुरे वक्त में मसीहा बने सोनू सूद! बीमारी और तंगी से जूझ रहे Josh एक्टर की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे जोश फेम एक्टर शरद कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से काम मांगा था. अब उनकी मदद के लिए रियल लाइफ हीरो सोनू सूद आगे आए हैं. सोनू न केवल उनके इलाज का इंतजाम कर रहे हैं बल्कि उन्हें नया प्रोजेक्ट भी दे सकते हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 15, 2026, 18:54 IST | Updated: Nov 15, 2026, 20:18 IST
Image Credit: शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद
Join

शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. पैरों की गंभीर चोट और लंबे समय से काम न मिलने के चलते उनकी हालत काफी खराब हो गई थी. सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें वे वॉकर के सहारे चलते और अपने चार पालतू कुत्तों से अलग होते नजर आए थे. इन वीडियोज को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए थे. अब इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद ने शरद कपूर की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है और उनका सहारा बने हैं.

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद ने शरद कपूर की मदद करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि सोनू रविवार शाम 15 नवंबर को शरद से मुलाकात करने वाले हैं, ताकि किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की बात की जा सके. इतना ही नहीं, सोनू ने शरद की सेहत को देखते हुए उनके लिए जरूरी मेडिकल सप्लाई भी भिजवाई है और वे खुद लगातार उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं. साथ ही ये भी दावा किया गया है कि सोनू ने शरद के पैर के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक खास टीम का भी इंतजाम किया है. हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई.

सिंटा और इंडस्ट्री से लगाई थी काम की गुहार

इससे पहले टीवी एक्ट्रेस और एनिमल एक्टिविस्ट जया भट्टाचार्य ने शरद कपूर से मुलाकात की थी और उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें शरद ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) से काम दिलाने की अपील की थी. शरद ने भावुक होते हुए कहा था, ‘मैं सिंटा से अपील करना चाहता हूं कि मुझे अच्छे काम की तलाश है. मुझे आपके सपोर्ट की जरूरत है और मुझे पता है कि आपने हमेशा लोगों का साथ दिया है. मेरे लिए आपका थोड़ा सा मोरल सपोर्ट भी काफी है’. उस समय शरद ने कहा था कि उन्हें पैसों की नहीं बल्कि काम की जरूरत है. उन्होंने कहा था, ‘मैं एक बेहतरीन एक्टर हूं और आप ये जानते हैं. पैसा कोई मुद्दा नहीं है, बात सिर्फ इतनी है कि मैं दोबारा काम शुरू करना चाहता हूं’.

फुलेरा के फैंस का टूटा दिल! Panchayat सीजन 5 की रिलीज पर लगा बड़ा ब्रेक, बनराकस ने हाथ जोड़कर दी ये बुरी खबर

फुटबॉल खेलते समय लगी थी पैर में गंभीर चोट

अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए शरद कपूर ने बताया था कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी. इस चोट की वजह से उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया और उन्हें वॉकर का सहारा लेना पड़ा. शरद ने ये भी खुलासा किया कि इस चोट के चलते वे लंबे समय तक बिस्तर पर ही रहे. इतनी शारीरिक और मानसिक परेशानियों के बावजूद शरद ने हिम्मत नहीं हारी है. उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी रिकवरी के हिसाब से जनवरी 2027 तक दोबारा एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकते हैं. वे फिल्मों के साथ-साथ टीवी और नेटफ्लिक्स या जियोहॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कई बड़ी फिल्मों में छोड़ी है अपनी छाप

शरद कपूर के काम मांगने के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी फिल्म मेकर्स से अपील की है कि वे शरद को उनकी काबिलियत के हिसाब से काम दें. शरद कपूर 90 और 2000 के दशक के जाने-माने चेहरे रहे हैं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’, ‘दस्तक’, ‘लक्ष्य’ और ‘तमन्ना’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं. खास तौर पर फिल्म ‘जोश’ में प्रकाश के किरदार से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी. लंबे समय से पर्दे से दूर रहने के बाद अब फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि शरद जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएं. सोनू सूद के आगे आने के बाद अब शरद के करियर को एक नई उम्मीद मिलती दिख रही है.

अभी तक नहीं आया है सोनू सूद का कोई बयान

फिलहाल इस पूरे मामले पर सोनू सूद की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस खबर पर सोनू सूद से बात करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोरोना काल से लेकर आज तक सोनू ने जिस तरह से आम लोगों और इंडस्ट्री के साथियों की मदद की है, उसने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई है. अब हर किसी को इस बात का इंतजार है कि कब शरद कपूर पूरी तरह ठीक होकर सोनू सूद के साथ किसी दमदार प्रोजेक्ट में नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES