SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जोश' फेम एक्टर शरद कपूर की बुरी हालत देख पसीजा सोनू सूद का दिल, मसीहा बनकर आगे बढ़ाया मदद का हाथ; Video Viral

'जोश' फेम एक्टर शरद कपूर ने हाल ही में अपनी खराब सेहत और तंगी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए इंडस्ट्री के लोगों से मोरल सपोर्ट की मांग की थी. एक्टर के बिगड़ते हालातों को देखते हुए अब एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर आगे आए हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 16, 2026, 17:40 IST | Updated: Nov 16, 2026, 18:03 IST
Join

चकाचौंध भरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बार चमकते सितारे गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं. 90 और 2000 के दशक की कई बड़ी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके इमोशनल और कमजोर हालत वाले वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री के लोग चिंता में थे. अब इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के 'रियल हीरो' सोनू सूद उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हैं. सोमवार को सोनू सूद मुंबई के बांद्रा इलाके में शरद कपूर से मिलने पहुंचे और उनके हालात का जायजा लिया.

खबरों के मुताबिक, सोनू सूद न सिर्फ शरद कपूर से मिले, बल्कि उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए जरूरी मेडिकल सप्लाई और पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक खास टीम का भी इंतजाम किया है. सोनू खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं. इसके अलावा, ये भी खबरें है कि सोनू सूद किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट में शरद को मौका देने पर सोच-विचार कर रहे हैं.

पालतू कुत्तों से बिछड़ने पर छलक पड़े थे आंसू

इस पूरे मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी, जब शरद कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. इस क्लिप में वो बेहद कमजोर नजर आ रहे थे और अपने चार पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजे जाने के दौरान फूट-फूटकर रोते दिखे थे. खराब सेहत के कारण वो उनकी देखभाल करने में असमर्थ थे. इसके बाद शनिवार को एक दूसरे  वीडियो में शरद ने खुद के डिप्रेशन में होने की बात कबूल की और फिल्म इंडस्ट्री से आर्थिक मदद व काम देने की इमोशनल अपील की. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सोनू सूद से उनकी मदद करने का आग्रह किया था.

जया भट्टाचार्य ने भी बढ़ाया हौसला, CINTAA से मांगा था काम

सोनू सूद से पहले टीवी एक्ट्रेस और एनिमल एक्टिविस्ट जया भट्टाचार्य भी शरद कपूर से मिलने पहुंची थीं. जया के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में शरद ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) से काम दिलाने की गुहार लगाई थी. उन्होंने बेहद इमोशनल होकर कहा था कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और सिर्फ आर्थिक मदद लेने के बजाए फिर से कैमरे के सामने एक्टिंग शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने साफ कहा था कि उनके लिए पैसा उतना बड़ा मुद्दा नहीं है, जितना कि दोबारा काम पर लौटना और इंडस्ट्री का थोड़ा सा मोरल सपोर्ट मिलना है.

शानदार रहा है फिल्मी सफर, विवादों से भी जुड़ा रहा नाम

एक्टर शरद कपूर के करियर की बात करें तो, उन्होंने 'मेरा प्यारा भारत' से डेब्यू किया था, लेकिन 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' से उन्हें असली पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने 'जोश', 'तमन्ना', 'खौफ', 'क्यों की... मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन', 'LOC कारगिल' और 'लक्ष्य' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया. हालांकि, बीते कई सालों से वो बड़े पर्दे से दूर हैं. साल 2024 में एक 32 साल महिला द्वारा उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने और एफआईआर दर्ज होने के बाद वो विवादों में भी घिर गए थे, हालांकि शरद ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES