SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

10 साल तक अटकी रही एक्ट्रेस की फीस, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी फिल्म, बाद में क्राइम-थ्रिलर की कहानी बनी कल्ट

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 'खामोश' में काम करने के 10 साल बाद उन्हें फीस मिली थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई थी. वहीं टीवी पर आने के बाद फिल्म को पसंद किया गया था.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 30, 2026, 04:25 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 04:57 PM IST
Join

साल 1986 में थ्रिलर फिल्म खामोश रिलीज हुई थी. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने स्टार्स को फिल्म मेकिंग के दौरान ही बोला था कि फिल्म जब उन्हें कमाकर देगी तभी सभी स्टार्स को पैसे मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट ने इस बात को मान लिया था. फिल्म जब थिएटर में रिलीज हुई, तो फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप थी.

10 साल बाद मिली फीस

10 बाद एक्ट्रेस को अचानक एक चेक मिलता है. चेक देखकर सोनी राजदान हैरान हो जाती हैं. इसके बाद वह डायरेक्टर को कॉल करके पूछती हैं. डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को बोला कि-कहा था ना कि जब फिल्म से पैसा आने लगेगा तो वह सबको पैसे दे देंगे. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनी राजदान ने इस किस्से के बारे में बताया. आलिया भट्ट की मां ने बोला कि विधु विनोद चोपड़ा बेहद शानदार निर्देशक हैं. उनके साथ मैंने खामोश फिल्म में काम किया था. फिल्म की फीस 10 साल बाद मिली थी. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म खामोश में काम किया था. मुझे उम्मीद नहीं थी कि हमें पैसे मिलेंगे. विधु विनोद चोपड़ा ने बोला था कि जब फिल्म से पैसे आने लगेंगे तो ही सभी को फीस दे देंगे.

एक्ट्रेस को लगा शायद ही पैसे मिलेंगे

विधु विनोद चोपड़ा की बात से एक्ट्रेस सोनी राजदान को लगा था कि अब शायद ही पैसे मिलेंगे. क्योंकि खामोश फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. बाद में फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला था. टीवी पर फिल्म को काफी पसंद किया गया था. जब 10 साल बाद सोनी राजदान को चेक मिला तो वह हैरान हो गई थी. उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा से बात की, उन्होंने बोला- मैंने वादा किया था मैं सबकी पेमेंट करूंगा.

फिल्म खामोश की स्टार कास्ट

फिल्म खामोश की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शबाना आजमी, अमोल पालेकर, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार नजर आए थे. फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था.

फिल्म खामोश की कहानी

खामोश एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी मर्डर के इर्द-गिर्द है. शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है. जिसके बाद पुलिस शुरुआत में इस केस को ओपन एंड शट केस बताती है. वहीं बाद में फिर कुछ सबूत मिलते हैं उससे पता चलता है कि ये सुसाइड का मामला नहीं बल्कि मर्डर है. एक्ट्रेस की मौत के पीछे किसका हाथ है और क्या कारण है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES