SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन होणार करोड़पति: सोनाली बेंद्रे ने बयां किया अपने कैंसर का वो डरावना सच, माधुरी दीक्षित भी हुईं शॉक्ड

माधुरी दीक्षित के शो पर सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर के दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे बीमारी से लड़ने के बजाय अपने शरीर को प्यार देकर उन्होंने इस खतरनाक बीमारी को हराया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 13, 2026, 07:45 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 07:57 AM IST
Image Credit: सोनाली बेंद्रे ने बताया कि कैसे शरीर को प्यार देकर उन्होंने कैंसर को हरा दिया (YT- SonyLIV Screenshot)
Join

Sonali Bendre Cancer Battle: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में जब उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में पता चला, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न रह गई थी. लेकिन सोनाली ने जिस हिम्मत, पॉजिटिविटी और समझदारी के साथ इस बीमारी का सामना किया, वह आज के यूथ के लिए एक मिसाल है. हाल ही में माधुरी दीक्षित के शो पर सोनाली ने अपनी इस जर्नी को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

मराठी रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' के ग्रैंड प्रीमियर का माहौल उस समय बेहद इमोशनल हो गया जब मंच पर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे आमने-सामने थीं. शो के दौरान माधुरी दीक्षित ने सोनाली की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने जिस बहादुरी से कैंसर जैसी बीमारी को हराया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. लेकिन सोनाली बेंद्रे का नजरिया इस बीमारी को देखने का बिल्कुल अलग था. उन्होंने सबके सामने एक ऐसी बात कही जो किसी के भी सोचने का तरीका बदल सकती है.

कैंसर को जंग या लड़ाई मानना क्यों है गलत?

सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर के दिनों को याद करते हुए बताया कि लोग अक्सर कहते हैं कि फलां इंसान ने कैंसर को हरा दिया या उससे जंग जीत ली. लेकिन सोनाली का सोचना इससे बिल्कुल अलग था. उन्होंने कहा कि उनका कभी यह मकसद नहीं था कि उन्हें इस बीमारी से कोई जंग लड़नी है या किसी को हराना है. उनका असल मकसद यह समझना था कि आखिर उनके शरीर में ऐसा क्यों हो रहा है और इस मुश्किल दौर से उन्हें क्या सीख मिल सकती है. उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को एक लर्निंग एक्सपीरियंस माना.

अपने ही शरीर से कैसे करें प्यार जब हो बेइंतहा दर्द?

सोनाली ने उस कड़वे सच का भी जिक्र किया जो कैंसर के मरीजों को झेलना पड़ता है. उन्होंने बताया कि जब शरीर के अंदर कैंसर सेल्स बढ़ रहे होते हैं और कीमोथेरेपी के कारण भयंकर दर्द हो रहा होता है, तो अपने ही शरीर से प्यार करना बहुत मुश्किल हो जाता है. सोनाली ने कहा कि जब हम यह कहते हैं कि हमने किसी चीज से लड़ाई की या उसे हराया, तो उसमें एक नेगेटिविटी आ जाती है. आखिरकार वो शरीर हमारा अपना ही होता है और कैंसर सेल्स भी हमारे ही शरीर का हिस्सा होते हैं. ऐसे में खुद से या अपने शरीर से कैसे लड़ा जा सकता है.

 

प्यार और पॉजिटिविटी ने किया बड़ा चमत्कार

सोनाली बेंद्रे ने बताया कि उन्होंने तय किया कि वे अपने शरीर के साथ लड़ने के बजाय उसे प्यार देंगी. उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन था कि जिस शरीर से उन्हें इतना दर्द मिल रहा है, वे उसी से प्यार करें. लेकिन शायद यही वो तरीका था जिसने उनके लिए सबसे अच्छा काम किया. अपने शरीर को दोष देने या उससे गुस्सा होने के बजाय उन्होंने उसे हीलिंग का समय दिया. उनकी इसी पॉजिटिव सोच और मानसिक मजबूती ने उन्हें इस भयानक बीमारी से लड़ने की सबसे बड़ी ताकत दी.

साल 2018 का वो दौर और जिंदगी की नई शुरुआत

आपको बता दें कि जुलाई 2018 में सोनाली बेंद्रे को हाई-ग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर होने का पता चला था. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी. इसके बाद वे इलाज के लिए तुरंत न्यूयॉर्क चली गईं. वहां उनका लंबा और दर्दनाक इलाज चला. इस दौरान उन्होंने अपने बाल खोने से लेकर शारीरिक और मानसिक टूटन तक की हर बात फैंस के साथ खुलकर शेयर की. उनकी यह पारदर्शिता लोगों को बहुत पसंद आई. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2021 में वे पूरी तरह कैंसर-फ्री हो गईं.

एक्टिंग की दुनिया में शानदार कमबैक

कैंसर को मात देने के बाद सोनाली बेंद्रे ने एक बार फिर से ग्लैमर वर्ल्ड में धमाकेदार वापसी की है. वे अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कमाल कर रही हैं. हाल ही में उन्हें 'राख' और 'द ब्रोकन न्यूज' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में देखा गया है. इसके अलावा वे कॉमेडीयन मुनव्वर फारूकी के साथ रियलिटी गेम शो 'पति पत्नी और पंगा' को होस्ट करती नजर आ रही हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES