)
बॉलीवुड सिंगर सोना मोहपात्रा ने हिमाचल प्रदेश की हालत सुधारने पर ध्यान देने के कहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ठीक करने से पहले कंग्रेस शासित राज्य में शासन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. सिंगर ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा कि- 9 साल बाद हिमाचल वापल लौटने पर उन्हें पहाड़ियों पर कचरा और नदियों की खराब हालत देखकर हैरान हो गईं.
सोना मोहपात्रा ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा- डियर राहुल गांधी, लोकतंत्र सुधारने से पहले क्या आप हिमाचल प्रदेश को सुधार सकते हैं. 9 साल बाद यहां लौटी तो पहाड़ों पर कचरा, नदियों की खराब हालत देखकर हैरान हो गई. कांग्रेस-शासित इस राज्य में गवर्नेंस का मॉडल बनाएं. केवल जनादेश मत मांगिए, उसे अपने काम से साबित करके हासिल कीजिए.
Dear @RahulGandhi, before repairing democracy, could you start by repairing Himachal Pradesh?I returned after 9 years & was shocked by garbage-strewn hills and choking rivers. Make this Congress-governed state a model of governance.Earn the people’s mandate,don’t just demand it
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 13, 2026
सोना मोहपात्रा ने एक्स पर अपना रिएक्शन राहुल गांधी के उस बयान पर दिया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मोदी सरकार को लेकर निशाना साधा था. राहुल ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार, मोदी सरकार के जाने के बाद लोकतंत्र को सुधारने की शुरुआत होगी.
वहीं सिंगर ने पोस्ट पर अब लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने सिगंर की बात का सपोर्ट करते हुए बोला- कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्य में अच्छा काम करके दिखाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा-राहुल के पास हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरलम में बेहतर काम करके अच्छा उदाहरण बनने का मौका है. वह अपने काम से साबित कर सकते हैं कि जनता के लिए कांग्रेस एक अच्छा विकल्प है.
सोना मोहपात्रा ने अपने करियर में कई हिट सॉन्ग दिए हैं. लेकिन उन्हें घर-घर पहचान आमिर खान के शो सत्यमेव जयते से मिली थी. इस शो में वह बतौर परफॉर्मर नजर आई थीं. शो में उन्होंने 'घर बहुत याद आता है', 'मुझे क्या बेचेगा रुपेया' गाने में अपनी आवाज दी थी. उनके गाने से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी. इस शो के बाद सोना ने आमिर खान की फिल्म तलाश में 'जिया लागे ना' सॉन्ग गाया था. इसके बाद फुकरे फिल्म का सॉन्ग अंबरसरिया सुपरहिट हुआ था. अंबरसरिया सॉन्ग को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा.